एक्सप्लोरर

आरोपों पर बोले तेजस्वी, 'मोदी-शाह के इशारे पर केस, आरोप के वक्त मैं बच्चा था'

पटना: बिहार में नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई और स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव भी शरीक हुए. कैबिनेट की बैठक के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी सरकार महागठबंधन से डरी हुई है और शुरू से उसे गठबंधन को तोड़ने और बदमान करने में लगी है.

पिछड़ा कार्ड खेलते हुए तेजस्वी यादव ने अपने बचाव में कहा कि जिस वक्त का आरोप है उस वक्त वो बच्चा थे. उन्होंने कहा, "किस बात के लिए हमें सजा दी जा रही है. मैंने कोई गलत काम नहीं किया, 13, 14 साल का बच्चा राजनीतिक षड्यंत्र करेगा. अब जब मैं डिप्टी सीएम बना, सही काम कर रहा हूं तो फंसाया जा रहा है."

सीबीआई के जरिए एफआईआर दर्ज करने को लेकर तेजस्वी ने कहा कि मोदी और अमित शाह के इशारे केस किया गया है. उन्होंने कहा, "झूठे और फर्जी आरोप हैं. मैं अपनी बात लेकर जनता के बीच जाऊंगा. मोदी जी को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगे."

 तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव से तो बीजेपी वाले डरते रहे हैं, लेकिन अब इस 28 साल के जवाब से भी डरते हैं.  उन्होंने साफ किया कि गठबंधन अटूट है.

हालांकि, कैबिनेट की बैठक के बाद नीतीश के बयान का इंतजार था, लेकिन बैठक से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करने से ही गुरेज किया.

नीतीश की मुश्किल

मौजूदा संकट के बीच नीतीश ने कल 28 जेडीयू नेताओं के साथ घंटों चर्चा की. इस बैठक में नीतीश के चेहरे पर सरकार की छवि की चिंता साफ झलक रही थी. नीतीश कुमार की बैठक में 26 नेता नीतीश के साथ खड़े थे. उनका कहना था कि नीतीश को अपनी छवि से कोई समझौता नहीं करना चाहिए. जबकि दो नेता लालू के साथ महागठबंधन को जारी रखने के पक्ष में थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget