एक्सप्लोरर

ईवीएम का बटन दबाने से बीजेपी को ही मिलता है वोट: कमलनाथ

छिंदवाड़ा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने सोमवार को दावा किया कि ईवीएम का बटन दबाने पर बीजेपी को ही वोट मिलता है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर विधानसभा उपचुनाव के लिए हाल ही में किए गए डेमो से यह बात साबित हो गया है.

छिंदवाड़ा के सांसद कमलनाथ ने बताया, ‘‘अटेर में जो कुछ सामने आया है उससे यह साबित हो गया है कि ईवीएम का बटन दबाने से वोट बीजेपी को ही मिलता है.’’ उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है और जांच होने के बाद सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी.

कमलनाथ ने बताया कि हाल ही में हुए उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीनों में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा और पार्टी के अन्य नेताओं ने निर्वाचन आयोग से चर्चा की है. उन्होंने कहा, ‘‘हमने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए.’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘यह आम नागरिकों और मतदाताओं के साथ धोखा है.’’ मध्यप्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी ने मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार की व्यवस्था बनाई है. इसका हम विरोध करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश की छवि खराब होने के कारण बाहर के लोग यहां निवेश करने नहीं आ रहे हैं, जिसके कारण रोजगार के अवसर कम हुए हैं. उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की आम जनता परेशान है.

कमलनाथ ने कहा कि ईवीएम में कथित रूप से की गई गड़बड़ी से बीजेपी की 'कलाकारी की राजनीति’ सामने आ गई है.  प्रदेश के तीन दिन के दौरे पर आए कमलनाथ ने रविवार को उमरिया जिले स्थित बांधवगढ़ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की उम्मीदवार सावित्री सिंह के लिए चुनाव प्रचार भी किया.

इस बीच, सांसद विवेक तन्खा ने अटेर विधानसभा उपचुनाव के लिए किए गये डेमो के दौरान ईवीएम में सामने आई गड़बड़ी को बांधवगढ़ से भी जोड़ा और चुनाव आयोग से शिकायत की बात कही. अटेर और बांधवगढ़ विधानसभा सीटों पर नौ अप्रैल को उपचुनाव होना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी और अमित शाह ने देश को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- 'आत्मविश्वास का दीप...'
PM मोदी और अमित शाह ने देश को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- 'आत्मविश्वास का दीप...'
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में GPIL के कई ठिकानों पर ED रेड, क्या है पूरा मामला
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में GPIL के कई ठिकानों पर ED रेड, क्या है पूरा मामला
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget