एक्सप्लोरर

बीजेपी ने यशवंत सिन्हा को सब कुछ दिया, उनकी भाषा से दुखी: रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब वह 2004 में लोकसभा चुनाव हारे तो हमने उन्हें राज्यसभा में भेजा और बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया. इसके बावजूद वह अब बीजेपी के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं.

गांधीनगर: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एनडीए सरकार में अर्थव्यवस्था की स्थिति की आलोचना करने पर शुक्रवार को पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ बीजेपी नेता सिन्हा उस पार्टी के खिलाफ निम्न स्तर की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसने उन्हें सबकुछ दिया. प्रसाद ने कहा कि बीजेपी सिन्हा की भाषा से दुखी है और उन्हें इस बारे में आत्मनिरीक्षण करना चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले कहा था कि कुछ लोग महाभारत के पात्र शल्य की तरह निराशा फैला रहे हैं, जिसके जवाब में सिन्हा ने गुरुवार कहा कि वह भीष्म की तरह हैं और किसी को अर्थव्यवस्था को तार-तार नहीं करने देंगे. प्रसाद ने कहा, ‘‘वह ऐसी पार्टी के लिए निम्न स्तर की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसने उन्हें सबकुछ दिया. वह दूसरी पार्टी से आये थे, लेकिन बीजेपी ने उन्हें वित्त मंत्री बनाया, विदेश मंत्री बनाया, बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया, बिहार में विपक्ष का नेता बनाया.’’

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘जब वह 2004 में लोकसभा चुनाव हारे तो हमने उन्हें राज्यसभा में भेजा और बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया. इसके बावजूद वह अब बीजेपी के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. मोदीजी एक सम्मानित नेता हैं और पूरे देश को उन पर गर्व है. हम सिन्हा के बयानों से बहुत दुखी हैं और मैं इसकी निंदा करता हूं.’’

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से पीएम मोदी की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि राहुल पिछली संप्रग सरकार की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘राहुल कांग्रेस के 10 साल का जिक्र कर रहे थे. उनके शासन में एक अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री थे, लेकिन कई घोटालों की वजह से अर्थव्यवस्था चरमरा रही थी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
शहर में 25, ग्रामीण इलाकों में कितने दिनों में होगी सिलेंडर की बुकिंग? संसद में सरकार ने साफ की तस्वीर
शहर में 25, ग्रामीण इलाकों में कितने दिनों में होगी सिलेंडर की बुकिंग? संसद में सरकार ने साफ की तस्वीर
Parliament Session 2026 Live: 'देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं', संसद में राहुल के आरोपों पर बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी
Live: 'देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं', संसद में बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी
दिल्ली शराब घोटाले में CBI का बड़ा धमाका! के. कविता समेत 7 हाई-प्रोफाइल नामों को नोटिस, हाई कोर्ट ने मामले को दिया नया मोड़
दिल्ली शराब घोटाले में CBI का बड़ा धमाका! 7 हाई-प्रोफाइल नामों को नोटिस, हाई कोर्ट ने मामले को दिया नया मोड़

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
Embed widget