एक्सप्लोरर

Complaint Against Rahul Gandhi: अगर BJP की शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ हुआ केस, दोषी पाए जाने पर कितने साल की सजा का है प्रावधान

Complaint Against Rahul Gandhi: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि हमने (बीजेपी) राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पूरी घटना के बारे में बताया गया है.

Complaint Against Rahul Gandhi: संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का मुक्की को लेकर भाजपा हमलावर है. भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पूरे मामले को लेकर हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि हमने (बीजेपी) राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आज (19 दिसंबर, 2024) संसद परिसर के पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. अब सवाल ये है कि भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ जिन धाराओं में शिकायत दर्ज की है, अगर उन पर केस फाइल हो जाता है तो राहुल गांधी को कितने साल की सजा होगी.  

सबसे पहले ये बता देते हैं कि राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने जिन धाराओं में शिकायत दर्ज कराई है. भाजपा की ओर से कांग्रेस नेता के खिलाफ धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी है.

इन धाराओं के तहत कितने साल की हो सकती है सजा 

  • धारा 109- यानी की अटेम्ट टू मर्डर की है. इस धारा के तहत 10 साल तक की जेल होती है. 
  • धारा 117- जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना. इस धारा के तहत सजा चोट पर निर्भर करती है, जो सात साल से लेकर आजीवन कारावास तक हो सकती है. अगल चोट के कारण स्थायी विकलांगता या लगातार निष्क्रिय अवस्था होती है तो सजा और भी कड़ी की जाती है.  
  • धारा 115- स्वेच्छा से चोट पहुंचाना. इस धारा में एक साल तक की जेल और 10,000 रुपये तक का जुर्माना, या दोनों की सजा हो सकती है.
  • धारा 131- व्यक्तिगत हमलों और शारीरिक हिंसा (Physical Violence) से संबंधित है. इस धारा के तहत तीन महीने तक की जेल और एक हजार रुपये तक का जुर्माना लगता है. या दोनों हो सकते हैं. 
  • धारा 125- किसी व्यक्ति की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को जानबूझकर खतरे में डालना. इस धारा के तहत 3 महीने तक की जेल हो सकती है.
  • धारा 351- आपराधिक धमकी. इस धारा के तहत अपराधी को दो साल तक की जेल या जुर्माना लगाया जा सकता है या दोनों हो सकते हैं.

'कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी'

कांग्रेस नेता पर आरोप लगाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी का जिस तरह से रवैया है, उन्हें लगता है कि वह कानून से ऊपर हैं. वह बोले, “गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है. राहुल गांधी ने शारीरिक हमला और उकसाने का काम किया है. कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो गई है.”

'तानाशाही गांधी परिवार के रगों में दौड़ती है'

एक्स पर पोस्ट करते हुए अनुराग ठाकुर ने ये भी कहा कि राहुल गांधी खुद मान रहे हैं कि उन्होंने धक्का-मुक्की की है और बड़ी बेशर्मी से कह रहे हैं कि धक्का मुक्की से कुछ नहीं होता. इनके धक्के से एक वरिष्ठ सांसद का सिर फट गया, दो सांसद अस्पताल में भर्ती हैं और राहुल गांधी कह रहे धक्के से कुछ नहीं होता. अहंकार, अत्याचार और तानाशाही गांधी परिवार के रगों में दौड़ती है… शर्मनाक.”

यह भी पढ़ें- अटेम्प्ट टू मर्डर, जानबूझकर चोट पहुंचाना... बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ किन धाराओं में दर्ज कराई शिकायत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Legislative Assembly: केरल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने सीपीएम के पूर्व नेता जी. सुधाकरन, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
केरल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने सीपीएम के पूर्व नेता जी. सुधाकरन, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Hyderabad Kidnapping Case: हैदराबाद में दिनदहाड़े युवती का अपहरण? थार गाड़ी में जबरन ले जाने का मामला, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
हैदराबाद में दिनदहाड़े युवती का अपहरण? थार गाड़ी में जबरन ले जाने का मामला, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Meloni-Modi Meeting: कार डिप्लोमेसी से ‘Melodi’ तक... इंटरनेट पर छाई मोदी- मेलोनी की दोस्ती
कार डिप्लोमेसी से ‘Melodi’ तक... इंटरनेट पर छाई मोदी- मेलोनी की दोस्ती
ममता बनर्जी ने जिस सांसद को चीफ व्हिप के पद से हटाया, उसे केंद्र सरकार ने दी Y कैटेगरी की सुरक्षा
ममता बनर्जी ने जिस सांसद को चीफ व्हिप के पद से हटाया, उसे केंद्र सरकार ने दी Y कैटेगरी की सुरक्षा

वीडियोज

| Modi Gifts Melody Toffee to Meloni | रोम में ‘मेलोडी मोमेंट’ का जादू | Latest News
Uttarakhand News: केदारनाथ मार्ग पर श्रद्धालु परेशान | CM Dhami | Uk Government
Twisha Sharma Death Case: एक-एक तस्वीर में ट्विशा शर्मा केस का पूरा सच? | Breaking News
Uttarakhand News: Kedarnath के रास्ते में जाम से हाहाकार, प्रशासन पर सवाल | CM Dhami | Uk Government
CBSE Result Controversy: CBSE पोर्टल की तकनीकी दिक्कत से अटकी रीचेकिंग प्रक्रिया | abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नॉर्वे के अखबार की घटिया हरकत, PM मोदी का नस्लवादी कार्टून छापकर उगला जहर! भड़का भारतीयों का गुस्सा
नॉर्वे के अखबार की घटिया हरकत, PM मोदी का नस्लवादी कार्टून छापकर उगला जहर! भड़का भारतीयों का गुस्सा
ट्विशा शर्मा के पोस्टमार्टम पर भी उठे सवाल, वकील बोले- AIIMS ने क्यों नहीं मांगा 'सुसाइड बेल्ट'
ट्विशा शर्मा के पोस्टमार्टम पर भी उठे सवाल, वकील बोले- AIIMS ने क्यों नहीं मांगा 'सुसाइड बेल्ट'
'फलों की तस्वीर लगाकर टेट्रा पैक में बेची जा रही शराब', SC ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब
'फलों की तस्वीर लगाकर टेट्रा पैक में बेची जा रही शराब', SC ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब
मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने लोअर उतारा और उसे कंधे पर टांग लिया, वीडियो वायरल
मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने लोअर उतारा और उसे कंधे पर टांग लिया, वीडियो वायरल
Raja Shivaji BO Day 19 Worldwide: 'राजा शिवाजी' दुनियाभर में छाप रही ताबड़तोड़ नोट, अब बनने वाली है रितेश की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, चाहिए बस इतने करोड़
'राजा शिवाजी' दुनियाभर में छाप रही ताबड़तोड़ नोट, अब बनने वाली है रितेश की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म
ईरान युद्ध में अमेरिका की सबसे बड़ी तबाही! 42 जेट बर्बाद, 2.4 लाख करोड़ रुपए स्वाहा
ईरान युद्ध में अमेरिका की सबसे बड़ी तबाही! 42 जेट बर्बाद, 2.4 लाख करोड़ रुपए स्वाहा
PM Modi Trump Meeting: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप से पहली बार मिलेंगे PM मोदी, कब और किस देश में होगी मुलाकात?
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप से पहली बार मिलेंगे PM मोदी, कब और किस देश में होगी मुलाकात?
इस घास से बढ़ जाएगी पशुओं के दूध देने की क्षमता, सेहत में भी होगा जबरदस्त इजाफा
इस घास से बढ़ जाएगी पशुओं के दूध देने की क्षमता, सेहत में भी होगा जबरदस्त इजाफा
Embed widget