एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र वसूली कांड पर फडणवीस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, पूछा- CM मौन क्यों, कांग्रेस की कितनी हिस्सेदारी

देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. उन्होंने कहा- राज्य के प्रमुख भले ही मुख्यमंत्री हैं लेकिन संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल हैं. माननीय राज्यपाल को मुख्यमंत्री से एक रिपोर्ट मंगानी चाहिए.

मुंबई: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर वसूली के आरोपों के बाद सियासी घमनासान जारी है. आज महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा. इसके बाद फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूछा है कि सीएम उद्धव ठाकरे मौन क्यों हैं.

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के कहा, महाराष्ट्र में जिस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं, चाहे पैसे की उगाही की घटना हो या ट्रांसफर का रैकेट हो, ये सारी घटनाएं दुखदायी हैं. इतनी सारी घटनाएं होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने उस पर एक बयान भी नहीं दिया. पवार साहब ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस की लेकिन उन्होंने सिर्फ अपने मंत्री को बचाने की कोशिश की.

फडणवीस ने महाविकास अघाड़ी सरकार को महावसूली सरकार कहते हुए कहा, "इस पूरे मामले में कांग्रेस का क्या अस्तित्व है हमको समझ में नहीं आता. लेकिन ये ध्यान में आता है कि शायद इस हफ्ता वसूली में कांग्रेस का भी हिस्सा होगा. इसलिए वो मौन है. कांग्रेस खुद ही बताए कि जितनी सत्ता में हिस्सेदारी है उतनी ही हफ्ते में उनकी हिस्सेदारी है क्या."

"राज्यपाल को माननीय मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मंगानी चाहिए" फडणवीस ने कहा, 'आज हमने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. अलग-अलग विषयों पर चर्चा की. राज्य के प्रमुख भले ही मुख्यमंत्री हैं लेकिन संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल हैं. माननीय राज्यपाल को मुख्यमंत्री से एक रिपोर्ट मंगानी चाहिए. इस वसूली की घटना में क्या कार्रवाई की गई, इस पूरे रैकेट पर क्या कार्रवाई की गई. इन सभी विषयों पर राज्यपाल को माननीय मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मंगानी चाहिए.'

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर भी फडणवीस ने ठाकरे सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा, 'इस सरकार का कोरोना की ओर ध्यान ही नहीं है, जिस प्रकार से कोरोना के मामले महाराष्ट्र में बढ़ रहे हैं ये देश का एपिक सेंटर बना है. महाराष्ट्र में ही कोरोना इतना क्यों बढ़ रहा है? सरकार ने इस पर क्या उपाय किया है?'

ये भी पढ़ें- Maharashtra: ट्रांसफर रैकेट में शरद पवार-उद्धव ठाकरे का नाम? खबरें इत्मीनान से Petrol-Diesel Price: देश में पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 17 पैसे सस्ता, जानिए आज की ताजा कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget