एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए बीजेपी ने उतारी बड़े नेताओं की फौज

बीजेपी की कोशिश यह है कि दिल्ली में अलग-अलग प्रदेशों से आए लोगों तक उनके प्रदेश से जुड़े हुए नेताओं को भेजा जाए.खबरों के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी ने 20 हजार से 21 हजार सभाएं करने का लक्ष्य रखा है.

नई दिल्ली: दिल्ली चुनावों की सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. अलग-अलग राष्ट्रीय दलों ने चुनाव प्रचार में अपने बड़े नेताओं की फौज उतार दी है. लेकिन इस कड़ी में सबसे आगे बीजेपी नजर आ रही है. बीजेपी ने ना सिर्फ अपने स्टार प्रचारकों की झड़ी लगा दी है बल्कि उसके अलावा भी 300 से ज्यादा बड़े चेहरे इस चुनाव प्रचार में उतार दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक बीजेपी के 300 से ज्यादा बड़े नेता/चेहरे चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इनमें 50 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री, 200 से ज्यादा सांसद, बीजेपी शासित राज्यों के 11 मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री और अलग-अलग राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को भी दिल्ली में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इतना ही नहीं बीजेपी संगठन के पदाधिकारियों को भी अलग-अलग विधानसभाओं और नगर निगमों को जिताने की ज़िम्मेदारी सौंप दी गयी है.

बीजेपी की कोशिश है कि दिल्ली नगर निगम में हर एक जगह एक प्रतिनिधि बनाकर उसको वह वार्ड जिताने की जिम्मेदारी दी जाए. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्रियों से लेकर सांसदों और मुख्यमंत्रियों तक को ऐसी जिम्मेदारी दी गई है. इसी वजह से अलग-अलग मंत्रियों और सांसदों को हर रोज उस क्षेत्र में मौजूद रहने का निर्देश दे दिया गया है.

बीजेपी की इस रणनीति को लेकर AAP भी लगातार चर्चा कर रही है

बीजेपी की इस रणनीति को लेकर आम आदमी पार्टी भी लगातार चर्चा कर रही है और किस कदर बीजेपी की इस रणनीति से आम आदमी पार्टी पर असर पड़ा है इसका अंदाजा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आज एक रोड शो में दिए गए बयान से लगाया जा सकता है. रोड शो में केजरीवाल ने बीजेपी की इस रणनीति का ज़िक्र करते हुए नेताओं की बड़ी फौज का किस तरह से मुकाबला किया जाए इसका गुरुमंत्र अपने कार्यकर्ताओं को दिया.

बीजेपी की कोशिश यह है कि दिल्ली में अलग-अलग प्रदेशों से आए लोगों तक उनके प्रदेश से जुड़े हुए नेताओं को भेजा जाए. जिससे कि ज्यादा बेहतर तरीके से संवाद स्थापित किया जा सके. इसी कड़ी में दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब, हिमाचल, महाराष्ट्र, गुजरात, समेत अन्य राज्यों और दक्षिणी राज्यों से जुड़े सभी नेताओं को इस जिम्मेदारी के साथ चुनावी मैदान में उतार दिया है.

20 हजार से 21 हजार सभाएं करने का लक्ष्य

खबरों के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी ने 20 हजार से 21 हजार सभाएं करने का लक्ष्य रखा है. यानी कि 300 से ज्यादा नेता 70 विधानसभाओं में छोटी-छोटी सभाएं करेंगे. यानी साफ तौर पर बीजेपी इसी रणनीति पर काम कर रही है कि जिस तरह नगर निगम चुनावों में बीजेपी ने तीनों नगर निगमों में जीत हासिल की थी, हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में 70 में से 65 विधानसभा में बढ़त पर थी, तो इस बार भी उसी इतिहास को दोहराया जा सके.

यह भी पढ़ें-

NCC कार्यक्रम में पाकिस्तान पर बरसे मोदी, कहा- ‘पड़ोसी देश को धूल चटाने में हफ्ते-10 दिन लगेंगे’

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
CJP के प्रोटेस्ट में हिंदू विरोधी नारे लगाने का लगा आरोप, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में हिंदू विरोधी नारे लगाने का लगा आरोप, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget