एक्सप्लोरर

कांग्रेस मुस्लिम पार्टी विवाद: बीजेपी बोली- बहुत कंफ्यूजन है, राहुल ने खबर का खंडन नहीं किया

राहुल गांधी के बयान के बाद बीजेपी एक बार फिर हमलावर हो गई. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी कंफ्यूज़ कर रहे हैं, पंक्ति का ना तो पहला और ना ही आखिरी व्यक्ति कांग्रेस के साथ है.

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के मुस्लिम होने पर उठा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पांच दिन से जारी विवाद के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी ने मैं पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के साथ खड़ा हूं, इसके साथ ही उन्होंने लिखा ही मैं ही कांग्रेस हूं. राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी एक बार फिर हमलावर हो गई. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी कंफ्यूज़ कर रहे हैं, पंक्ति का ना तो पहला और ना ही आखिरी व्यक्ति कांग्रेस के साथ है.

बीजेपी ने राहुल पर क्या हमला बोला? बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ''राहुल गांधी के ट्वीट में कहीं भी इस बात का खंडन नहीं है कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है. यह स्वीकारोक्ति है. राहुल गांधी ने इस ट्वीट के माध्यम से स्वीकार किया है कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है. जो मैंने कहा है मैं उसके साथ खड़ा होता हूं. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और ओवैसी अपनी जिन्नावादी विचारधारा से देश को बांटना चाहते हैं लेकिन इसमें सफल नहीं होंगे. पंक्ति का ना तो पहला और ना ही आखिरी व्यक्ति कांग्रेस के साथ है.''

संबित पात्रा ने कहा, ''राहुल गांधी का ट्वीट स्पष्टीकरण से ज्यादा कंफ्यूज़ करने वाला है. कांग्रेस पहले कहती है कि अखबार को नोटिस देगी लेकिन अगले दिन उसके नेता नदीम जावेद पुष्टि कर देते हैं। एक दिन कांग्रेस चुप रहती है और दूसरे दिन कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के नेता नदीम जावेद कहते हैं कि ना तो राहुल गांधी ने कुछ गलत नहीं कहा है. इसका मतलब है कि राहुल गांधी का कहना है कि जो भी उन्होंने कहा था, वह उस पर कायम हैं.''

राहुल गांधी ने क्या ट्वीट किया? हिंदू मुस्लिम विवाद के बाच आज कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ''मैं पंक्ति में सबसे आखिर में खड़े शख्स के साथ हूं. शोषित, हाशिये पर खड़े और सताए गए लोगों के साथ हूं. उनका धर्म, उनकी जाति, आस्था मेरे लिए खास मायने नहीं रखती. जिन्हें भी दर्द है, पीड़ा है, मैं उन्हें गले लगाना चाहता हूं. मैं नफरत और भय को मिटाना चाहता हूं. मुझे सभी जीवों से प्यार है. मैं कांग्रेसी हूं.''

प्रधानमंत्री ने भी बोला था राहुल पर हमला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मैंने अखबार में पढ़ा, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने ये कहा कि कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है. पिछले दो दिन से इस पर चर्चा चल रही है, मुझे इस पर आशचर्य नहीं है. क्योंकि स्वंय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के प्राकृतिक संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार मुस्लिमों का है. मैं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष से पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ मुस्लिम पुरुषों की पार्टी है या महिलाओं की भी है. क्या मुस्लिम महिलाओं की इज्जत, सम्मानऔर हक के लिए कोई जगह है क्या? संसद में कानून रोक कर बैठ जाते हैं, संसद चलने नहीं देते हैं.

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख ने कहा- राहुल ने कुछ गलत नहीं कहा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख नदीम जावेद बयान ने कहा कि अगर राहुल गांधी ने ऐसा कहा है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है. नदीम जावेद ने कहा, ''कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है क्योंकि वो कमजोर हैं तो इसमें गलत क्या है. क्या हम सच्चर कमेटी की रिपोर्ट भूल गए, जिसमें कहा गया है कि मुसलमानों की हालत दलितों से भी खराब है." नदीम जावेद ने तर्क दिया, '' मुल्क की तरक्की किसी एक तबके की तरक्की से नहीं हो सकती. अगर मुल्क को सुपरपावर बनाना है और दुनिया के विकसित देशों के साथ खड़ा करना है तो फिर देश के कमज़ोर तबके की बात करनी होगी. हमें मुसलमानों के मुद्दे उठाने होंगे.'' नदीम जावेद का कहना है कि कांग्रेस हमेशा कमज़ोरों की पार्टी रही है.

क्या है पूरा मामला? राहुल गांधी ने पिछले दिनों मुस्लिम बुद्धिजीवियों के एक कार्यक्रम में शिरकत की थी. इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कांग्रेस के बारे में टिप्पणी की थी. उसके अगले दिन एक उर्दू अखबार इंकलाब ने कथित तौर पर एक खबर खबर छापकर दावा किया था कि 'मुस्लिम बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी बताया था.' राहुल के इस कथित बयान को बीजेपी ने हाथों-हाथ लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget