एक्सप्लोरर

औरंगजेब पर सियासी घमासन, इमरान मसूद के बयान पर भड़के जगदंबिका पाल, राहुल गांधी को दी नसीहत

BJP On Imran Masood Remark: भाजपा ने औरंगजेब की तारीफ करने पर इमरान मसूद की आलोचना की है. पार्टी ने राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है.

 BJP On Imran Masood Remark: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता इमरान मसूद की ओर से औरंगजेब की तारीफ करने पर कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला है. भाजपा नेता और पूर्व सीएम जगदंबिका पाल ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और राहुल गांधी से इस पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की.

दरअसल, जगदंबिका पाल ने कहा कि जिस औरंगजेब ने राजा बनने के लिए अपने बड़े भाई का कत्ल किया अपने पिता को जेल में डाला और मंदिरों को तोड़ा ऐसे आक्रांता का महिमामंडन करना माफी के काबिल नहीं है.

भाजपा ने समाजवादी पार्टी (सपा) से भी इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है. जगदंबिका पाल ने कहा,"इमरान मसूद औरंगजेब की तारीफ कर रहे हैं. ऐसे में राहुल गांधी को अपने सांसद के इस व्यवहार पर अपना स्टैंड साफ करना चाहिए. समाजवादी पार्टी को भी इस पर अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए."

संविधान के अनुरूप बयान देने की नसीहत
भाजपा नेताओं ने कहा कि नेताओं को संविधान के अनुरूप बयान देना चाहिए. जगदंबिका पाल ने कहा, "आप औरंगजेब और जाकिर नाइक के समर्थन की बात कर रहे हैं, ऐसे आक्रांता को बोलने की आजादी की बात कर रहे हैं. पूरा देश इसे स्वीकार नहीं करेगा और जनता आने वाले समय में जवाब देगी."

बता दें कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक अबू आजमी ने भी हाल ही में औरंगजेब की तारीफ में बयान दिया है, जिसके बाद  शिवसेना के कई नेताओं ने आजमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की और महाराष्ट्र बीजेपी माइनॉरिटी सेल ने उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया. शिवसेना नेताओं का कहना है कि अबू आजमी का बयान ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिश है. उन्होंने राज्य सरकार से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. वहीं, बीजेपी माइनॉरिटी सेल ने अबू आजमी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है और उनके बयान को "देश की संस्कृति और इतिहास का अपमान" करार दिया है.

इमरान मसूद ने किया बचाव
समाजवादी पार्टी के सांसद इमरान मसूद ने अबू आजमी का बचाव करते हुए कहा,"जिस चश्मे से औरंगजेब को देखा जा रहा है, उसकी कोई जरूरत नहीं है. आजकल की फिल्मों में औरंगजेब को जिस तरह से दिखाया जा रहा है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है."उन्होंने कहा कि अगर फिल्मों में इतिहास दिखाया जाता है, तो उसे सच्चाई के साथ दिखाया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें : Attack On Chandrashekhar Azad: चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर जानलेवा हमला, नगीना सांसद बोले- ABVP के 250 कार्यकर्ताओं ने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CJP आंदोलन की आड़ में...', आरक्षण हटाओ की मुहिम पर क्या बोले अठावले
'CJP आंदोलन की आड़ में...', आरक्षण हटाओ की मुहिम पर क्या बोले अठावले
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'गृहमंत्री को सदन में लाओ...', लोकसभा में नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'गृहमंत्री को सदन में लाओ...', लोकसभा में नारेबाजी कर रहा विपक्ष
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget