एक्सप्लोरर

Attack On Chandrashekhar Azad: चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर जानलेवा हमला, नगीना सांसद बोले- ABVP के 250 कार्यकर्ताओं ने...

Chandrashekhar Azad: नागिना से सांसद व आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर भुवनेश्वर में जनसभा के दौरान हमला हुआ. उन्होंने इसे संगठित साजिश बताते हुए ABVP कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया.

Chandrashekhar Azad Attacked: आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नागिना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद पर उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में जानलेवा हमला हुआ. ये घटना मंगलवार (4 मार्च) को एक जनसभा कार्यक्रम के दौरान हुई. चंद्रशेखर आजाद ने दावा किया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने इस हमले को अंजाम दिया.

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर करीब 250 लोगों की भीड़ ने पथराव किया और पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया. इस दौरान दर्जनों वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस हमले की जानकारी खुद चंद्रशेखर आजाद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर शेयर की. उन्होंने आरोप लगाया कि ये हमला संगठित तरीके से किया गया और इसका उद्देश्य लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की आवाज को कुचलना था.

आजाद ने संघ परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

चंद्रशेखर आजाद ने इस घटना के लिए संघ परिवार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि ऐसे संगठनों को सत्ता का खुला संरक्षण हासिल है. उन्होंने हमले के दोषियों की गिरफ्तारी और उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यह हमला बहुजन आंदोलन, दलित-पिछड़े समाज और संवैधानिक अधिकारों के लिए उठने वाली हर आवाज को दबाने की कोशिश है.

'हम डरने वाले नहीं' - चंद्रशेखर आजाद का बयान

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से वे डरने वाले नहीं हैं और उनका संघर्ष लोकतंत्र की रक्षा के लिए जारी रहेगा. उन्होंने भुवनेश्वर में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उड़ीसा में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया.

भुवनेश्वर में जनसभा के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पिछले छह सालों से भीम आर्मी यहां तेजी से काम कर रही है. उन्होंने बताया कि अब वे उड़ीसा में आजाद समाज पार्टी को भी एक्टिव करने जा रहे हैं. उनका कहना था कि जब तक बहुजन समाज के लोग राजनीति में मजबूत नहीं होंगे तब तक उनकी आवाज नीतिगत फैसलों तक नहीं पहुंचेगी.

दलित-पिछड़ों के आरक्षण के मुद्दे पर उठाए सवाल

चंद्रशेखर आजाद ने उड़ीसा में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के साथ हो रहे भेदभाव पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन यहां उन्हें केवल 11.25% ही मिल रहा है. इसी तरह सामान्य वर्ग की 6% आबादी को 10% आरक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने सरकार से इन मुद्दों पर जवाब देने की मांग की.

उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई संविधान के अनुरूप है और वे अपने संघर्ष को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अनुशासन बनाए रखें और समाज के उत्थान के लिए संगठित होकर काम करें. उनका कहना था कि जब तक नीति-निर्माण की प्रक्रिया में बहुजन समाज की भागीदारी नहीं बढ़ेगी तब तक उनके अधिकार सुरक्षित नहीं रह सकते.

जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर कार्यकर्ताओं को अनुशासन और एकता बनाए रखने की सीख दी. उन्होंने कहा कि जो लोग सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं उन्हें पहले खुद सीखना होगा और फिर दूसरों को सिखाना होगा. उन्होंने ये भी कहा कि जागरूकता और शिक्षा के माध्यम से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vijayawada Anganwadi: सो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, सुबह 5 बजे घेरकर किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
सो रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, सुबह 5 बजे घेरकर किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
Hyderabad Flyover: ABP न्यूज की रिपोर्ट का दिखा असर! जिंदगी से खिलवाड़ होते देख हैदरबाद GHMC ने इस मामले पर लिया एक्शन
ABP न्यूज की रिपोर्ट का दिखा असर! जिंदगी से खिलवाड़ होते देख हैदरबाद GHMC ने इस मामले पर लिया एक्शन
Hyderabad Crime: डार्क वेब से खरीदे ड्रग्स, चॉकलेट में मिलाए और दोस्त संग...दोस्ती पर कलंक के मामले ने चौंकाया
डार्क वेब से खरीदे ड्रग्स, चॉकलेट में मिलाए और दोस्त संग...दोस्ती पर कलंक के मामले ने चौंकाया
'खामेनेई की मौत पर... जिम्मेदारी से पीछे हटना', मिडिल ईस्ट की जंग पर PM मोदी से क्या बोलीं सोनिया गांधी
'खामेनेई की मौत पर... जिम्मेदारी से पीछे हटना', मिडिल ईस्ट की जंग पर PM मोदी से क्या बोलीं सोनिया गांधी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
सियासत में आते ही सीधे राज्यसभा जाएंगे निशांत? JDU ने कर दिया साफ, 'नीतीश कुमार…'
सियासत में आते ही सीधे राज्यसभा जाएंगे निशांत? JDU ने कर दिया साफ, 'नीतीश कुमार…'
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न कहां से आते हैं? जानिए प्रश्न पत्र कैसे तैयार किया जाता है
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न कहां से आते हैं? जानिए प्रश्न पत्र कैसे तैयार किया जाता है
गैस सिलेंडर में कितनी बची है गैस, ऐसे कर सकते हैं पता
गैस सिलेंडर में कितनी बची है गैस, ऐसे कर सकते हैं पता
Embed widget