एक्सप्लोरर

'हम कहीं जुलूस निकाल सकते हैं कहीं नहीं', बंगाल हिंसा पर अनुराग ठाकुर बोले- क्या हिंदुस्तान में अब ये होगा

BJP Vs TMC: बीजेपी कार्यकर्ता राजू झा की दिनदहाड़े हत्या मामले पर पार्टी ने टीएमसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए.

Anurag Thakur On Mamata Banerjee: बंगाल हिंसा के बाद से पश्चिम बंगाल में राजनीति गरमाई हुई है. टीएमसी और बीजेपी एक दूसरे पर निशाना साधने या आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. अब केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने बीजेपी नेता राजू झा के हत्या मामले को लेकर टीएमसी पर जुबानी वार किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता राजू झा की दिनदहाड़े हत्या होना दिखाता है कि पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था चरमरा गई है. 

उन्होंने आगे कहा, 'मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिनके पास गृहमंत्री का चार्ज भी है वो चुपचाप बैठी हैं. एक के बाद एक हिंसा होती है और ममता जी को कोई फर्क़ ही नहीं पड़ता. संरक्षण मिलता है वहां पर गुंडा तत्वों को. इसका मतलब उनकी देख-रेख में सब होता है. रामनवमी के समय ममता के बयान के कारण हिंसा होती है.'

'क्या हिंदुस्तान में अब ये होगा'

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि क्या हिंदुस्तान में अब ये होगा कि हम कहीं जलूस निकाल सकते हैं और कहीं नहीं. मुख्यमंत्री एक पक्ष का तुष्टिकरण कर रहीं हैं. ममता बनर्जी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. क्या कसूर था राजू झा का कि चाय के कप के लिए रुक गए तो उन्हें गोली मार दी गई. हिंदुओं को संरक्षण नहीं मिल पा रहा है. राज्य का लॉ एण्ड आर्डर पूरी तरह से विफ़ल है. 

बीजेपी नेता राजू झा पर अंधाधुंध फायरिंग

पश्चिम बंगाल में बर्धमान के शक्तिग्रह में बीजेपी नेता राजू झा (Raju Jha) की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह कुछ सहयोगियों के साथ कोलकाता जा रहे थे. इसी दौरान शक्तिगढ़ इलाके में एक हलवाई की दुकान के बाहर अज्ञात लोगों ने उन पर हमला हुआ. जानकारी के मुताबिक, झा चाय की दुकान के बाहर अपनी एसयूवी (SUV) में बैठे थे तभी एक कार में दो व्यक्ति वहां पहुंचे. एक ने रॉड से कार का शीशा तोड़ा, जबकि दूसरे ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.  

कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त 

पश्चिम बंगाल के BJP अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि किस पार्टी के नेता की हत्या हुई यह मुद्दा नहीं है. मुद्दा ये है कि राज्य में दिन दहाड़े 5 लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी. बीते दिनों हावड़ा में हुई हिंसा और इस तरह 5 लोगों ने एक व्यक्ति की सरेआम हत्या यह प्रमाणित करता है कि यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें: 

Rahul Gandhi Disqualified: 'राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर CM नीतीश होंगे खुश', गिरिराज सिंह ने समझाया पूरा माजरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget