एक्सप्लोरर

बर्ड फ्लू: दिल्ली में पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर, रैंडम सैम्पलिंग और रैपिड रिस्पांस टीम के ज़रिए हो रहा है सर्विलांस

दिल्ली के चिड़ियाघर को भी एडवाइजरी जारी की गई है. चिड़ियाघर में गाइडलाइन्स के मुताबिक सर्विलांस का काम किया जायेगा.अभी तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से रैंडम सैम्पलिंग के तहत 104 सैंपल इकठ्ठे करके जांच के लिए जालंधर भेजे गये हैं.

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है. दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आये हैं. बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए दिल्ली में भी पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर है. हालांकि पशुपालन विभाग की ओर से ये भी कहा गया है कि अभी दिल्ली में बर्ड फ्लू का कोई खतरा नहीं है इसलिये डरने वाली बात नहीं है. विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अबतक दिल्ली में किसी भी घटना की जानकारी नही मिली है.

रैंडम सैंपलिंग से 104 सैम्पल जांच के लिये भेजे गये

दिल्ली पशुपालन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से रैंडम सैम्पलिंग के तहत 104 सैंपल इकठ्ठे करके जांच के लिए जालंधर भेजे गये हैं. इन सैंपल की रिपोर्ट आने में 72 घन्टे का समय लगेगा. अगर किसी घटना की कॉल रिपोर्ट की जाती है, तो डॉक्टर्स की टीम सैम्पल कलेक्ट करेगी और लैब को भेजेगी. विभाग द्वारा दिल्ली के 11 जिले में रैपिड रिस्पॉन्स टीम बना दी गयी है. ये टीम किसी भी तरह की घटना की जानकारी तुरंत मुहैया कराएगी. रैपिड रिस्पॉन्स टीम के अलावा एनिमल हसबैंडरी विभाग के 48 डॉक्टर्स पूरी दिल्ली में अलग अलग इलाकों में अपने स्तर पर भी सर्विलांस कर रहे हैं.

चिड़ियाघर को भी जारी की गई एडवायजरी

दिल्ली के चिड़ियाघर को भी एडवाइजरी जारी की गई है. चिड़ियाघर में गाइडलाइन्स के मुताबिक सर्विलांस का काम किया जायेगा. ज़रूरत पड़ने पर पशुपालन विभाग की टीम भी मदद के लिये चिड़ियाघर जायेगी. पक्षियों में कोई बीमारी है या असामान्य तरीके से मौत है तो उसको मॉनिटर किया जायेगा.

प्रवासी पक्षियों पर बढ़ाया गया सर्विलांस

माइग्रेटरी बर्ड्स के लिये सर्विलांस बढ़ाने को कहा गया है. जिला स्तर पर टीम बनाई गई है जिस डिस्ट्रिक्ट में भी बायोडायवर्सिटी पार्क, झील आदि हैं वहाँ भी टीम मॉनिटर करेंगी. इन जगहों से रैंडम जांच के लिए सैंपल भी लिए जा रहे है. वहां प्रशासन को किसी भी तरह के मौत की सूचना तुरंत विभाग को देने के लिए कहा गया है.

यह भी पढ़ें-

सोनू सूद के खिलाफ BMC ने शिकायत दर्ज कराई, बचाव में हाईकोर्ट जाएंगे एक्टर, जानें क्या है मामला

Petrol-Diesel Price: लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल, जानिए आज दिल्ली में क्या है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget