एक्सप्लोरर

कोरोना के खिलाफ जंग में Biological E करेगी देश की मदद, Booster Dose लाने की तैयारी में लगी कंपनी, जुटा रही है डाटा

Booster Dose: वहीं आपात इस्तेमाल की मंजूरी के बाद बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड ने COVID-19 वैक्सीन Corbevax की हर महीने 75 मिलियन डोज के प्रोडक्शन का प्लान बनाया है.

केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (SII) के कोविड-19 रोधी टीके ‘कोवोवैक्स’ और ‘बायोलॉजिकल ई’ कम्पनी की वैक्सीन ‘कोर्बेवैक्स’ को कुछ शर्तों के साथ आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही कोविड-19 की दवा ‘मोलनुपिराविर’ (टैबलेट) के आपात स्थिति में नियंत्रित इस्तेमाल को भी इजाजत मिल गई है. इस तरह से देश में अब कोरोना के खिलाफ 8 वैक्सीनों को मंजूरी दी जा चुकी है. देश में 10 जनवरी से बूस्टर डोज की शुरुआत हो जाएगी, ऐसे में कंपनियां बूस्टर डोज (Booster Dose) के निर्माण को लेकर आंकड़े जुटा रही हैं.

सूत्रों के मुताबिक खबर है कि वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद बायोलॉजिकल ई भी बूस्टर डोज की स्टडी के लिए व्यवस्थित तरीके से आंकड़े तैयार कर रही है. तीसरे लहर की संभावनाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राष्ट्र के नाम संबोधन में 60 साल से ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज़ दिए जाने का एलान किया था. बूस्टर डोज की जरूरत को ध्यान में रखते कंपनी आने वाले समय में बूस्टर डोज के निर्माण पर भी फोकस करेगी.

ये भी पढ़ें- लाल बहादुर शास्त्री के बेटे ने BJP छोड़ Congress का दामन थामा, Priyanka Gandhi बोलीं- देश के लिए मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे

वहीं दूसरी ओर बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड ने COVID-19 वैक्सीन Corbevax की हर महीने 75 मिलियन डोज के प्रोडक्शन का प्लान बनाया है. फरवरी 2022 से हर महीने 100 मिलियन से ज्यादा डोज की उम्मीद की जा रही है. कंपनी वादे के मुताबिक वो 300 मिलियन डोज देने के टारगेट को पूरा करने में मदद करेगी. 

कॉर्बेवैक्स कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है, जिसे आज DGCI से मंजूरी मिल गई है. वैक्सीन निर्माता कंपनी की वैश्विक स्तर पर एक अरब से ज्यादा अतिरिक्त डोज देने की योजना है. ये क्षमताएं हैदराबाद स्थित कंपनी को सरकार से किए गए वादे के अनुसार 300 मिलियन खुराक देने में सक्षम बनाएगी.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘मुबारक हो भारत. कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करते हुए केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने एक दिन में तीन मंजूरी दी हैं. कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स टीके और दवा ‘मोलनुपिराविर’ को कुछ शर्तों के साथ आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी मिली है. इस मंजूरी के साथ, देश में आपात स्थिति में इस्तेमाल होने वाली कोविड-19 वैक्सीन की संख्या आठ हो गई है.

ये भी पढ़ें- PM Modi और Amit Shah ने कारोबारी के घर छापे का किया जिक्र, अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कही ये बात

‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ का ‘कोविशील्ड’, भारत बायोटेक का ‘कोवैक्सीन’, जायडस कैडिला का ‘जायकोव-डी, रूस का ‘स्पुतनिक वी’ और अमेरिका का ‘मॉडर्ना’ एवं ‘जॉनसन एंड जॉनसन’ वे अन्य छह टीके हैं, जिन्हें भारतीय दवा नियामक पहले ही आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी दे चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget