एक्सप्लोरर

सिग्नेचर ब्रिज पर फिर हादसा, बाइक सवार की डिवाइडर से टकराने से मौत, कल भी गई थी दो जानें

दिल्ली के नवनिर्मित सिग्नेचर ब्रिज पर आज सुबह एक दुर्घटना में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई. गाड़ी के फिसलने से बाइक सवार नीचे गिर गए थे और उसके बाद उनका सिर डिवाइडर से टकरा गया जिसमें उनकी मौत हो गई.

नई दिल्ली: दिल्ली में नवनिर्मित सिग्नेचर ब्रिज पर रोज हादसे हो रहे हैं. आज सुबह भी बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गए. घटना सुबह आठ बजे के आसपास हुई है. दुर्घटना में बाइक चला रहे 24 साल के शंकर मिश्रा नाम के व्यक्ति की मौत हो गई. शंकर का सिर दर्घटना में डिवाइडर से टकरा गया था.

दुर्घटना के बाद दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने शंकर को मृत घोषित कर दिया. बाइक पर बैठे दूसरे व्यक्ति के अनुसार शंकर ने हेलमेट पहन रखा था. शंकर सेल्समैन की नौकरी करते थे और उनकी शादी नहीं हुई थी. दुर्घटनाओं के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से ब्रिज पर सावधानी से गाड़ी चलाने की अपील की.

इससे पहले शुक्रवार को भी सिग्नेचर ब्रिज पर दो लोगों की मौत हो गई थी. इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकराकर नदी में गिरने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हुई थी. इस दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर आज फिर एक लोगों की इस पुल पर मौत हो गई है.

नई दिल्ली: सिग्नेचर ब्रिज पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर नदी में गिरने से दो युवकों की मौत

शुक्रवार को हुई दुर्घटना में मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक तेजी से गुजर रहे थे, लेकिन डिवाइडर के पास स्ट्रीट लाइट का एक वायर बाहर निकला हुआ था. इस वायर में पैर फसने से दोनों असंतुलित होकर गिर पड़े थे और उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मृतकों की पहचान हिंदू राव हॉस्पिटल से इंटर्नशिप कर रहे डॉ सत्य विजय शंकरन और हिंदू राव मेडिकल कॉलेज के छात्र चंद्रशेखर के रूप में की थी.

यह भी पढ़ें-

अयोध्या पर रखी जा रही है ड्रोन से नजर, घुड़सवार जवान कर रहे हैं गश्त PM मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी की आज एमपी में ताबड़तोड़ रैलियां देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget