एक्सप्लोरर

नीतीश के सुशासन में भीड़तंत्र का आतंक, मोकामा में मवेशी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया. पुलिस द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई.

मोकामा: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन में एक बार फिर भीड़तंत्र का आतंक सामने आया है. प्रदेश में पटना जिले के मोकामा इलाके में मवेशी चोरी के आरोप में एक युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं कई जगहों पर अभी भी छापेमारी जारी है.

बताया जा रहा है कि बरहपुर गांव से चार युवक मवेशी चुराने मोकामा के मोर गांव गए थे. इसी दौरान मवेशी खोलने के क्रम में मवेशियों के शोर पर पशुपालकों की नींद खुल गई और उन लोगों ने चोरों को दौड़ाना शुरू कर दिया. इस बीच तीन चोर तो भाग निकले, लेकिन एक पकड़ा गया. ग्रामीणों के चंगुल में आए मतलू बिंद नाम के शख्स की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी.

भीड़ द्वारा चोर की पिटाई की सूचना मिलने के बाद मोकामा थानाध्यक्ष राजनंदन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया. पुलिस द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ की सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में तत्काल छापामारी शुरू की गई. एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में की गई छापामारी के दौरान बारह लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है. एएसपी ने बताया कि घटना में शामिल सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. एएसपी ने बताया कि सभी आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

अनुच्छेद 370 हटने के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला, कुलगाम में 5 गैर-कश्मीरी मजदूरों की हत्या

महाराष्ट्र: CM की कुर्सी के लिए BJP-शिवसेना का झगड़ा बरकरार, फडणवीस चुने जाएंगे BJP विधायक दल के नेता

यूरोपीय नेताओं के कश्मीर दौरे को लेकर अब शिवसेना ने उठाए सवाल, पूछा- विदेशी सांसदों की मौजूदगी क्यों?

Ind Vs Ban: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, शाकिब पर लगा 2 साल का बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget