एक्सप्लोरर

बिहार SIR पर सुनवाई टली, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जरूरी लगा तो अंतिम लिस्ट के प्रकाशन के बाद भी दे सकते हैं दखल

प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग SIR प्रक्रिया में अपने खुद के नियमों का पालन नहीं कर रहा है. कोर्ट के आदेश के बावजूद आयोग अपने पास दाखिल हुए आपत्तियों को अपलोड नहीं कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में चल रहे मतदाता सूची संशोधन यानी SIR पर सुनवाई 7 अक्टूबर तक के लिए टाल दी है. चुनाव आयोग ने कोर्ट से अनुरोध किया कि वह 1 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर देगा. उसके बाद ही मामला सुना जाए. वहीं याचिकाकर्ता पक्ष ने SIR की वैधता समेत कई मुद्दों पर बहस की मंशा जताई.

याचिकाकर्ता एनजीओ एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की तरफ से वकील प्रशांत भूषण ने अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि लिस्ट के प्रकाशन से कोई असर नहीं पड़ेगा. अगर उन्हें प्रक्रिया में कोई अवैधता मिलेगी, तो वह सूची के प्रकाशित होने के बाद भी हस्तक्षेप करेंगे.

​प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग SIR प्रक्रिया में अपने खुद के नियमों का पालन नहीं कर रहा है. कोर्ट के आदेश के बावजूद आयोग अपने पास दाखिल हुए आपत्तियों को अपलोड नहीं कर रहा है. इस दलील का चुनाव आयोग के लिए पेश वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी ने कड़ा विरोध किया. उन्होंने कहा कि मतदाताओं को सब जानकारी दी जा रही है.

ध्यान रहे कि 8 सितंबर को हुई सुनवाई में कोर्ट ने आधार को भी SIR में मान्य दस्तावेज के रूप में स्वीकार करने को कहा था. हालांकि, कोर्ट ने साफ किया था कि चुनाव आयोग के अधिकारी आधार कार्ड की वैधता की पुष्टि के लिए दूसरे दस्तावेज भी मांग सकते हैं. सोमवार को हुई सुनवाई में वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कोर्ट को सभी राज्यों में होने वाले SIR के लिए आधार को भी दस्तावेज मानने का आदेश देना चाहिए.

कोर्ट ने फिलहाल दूसरे राज्यों के लिए कोई आदेश देने से मना कर दिया. वकील अश्विनी उपाध्याय ने आधार को SIR में मान्य दस्तावेज का दर्जा देने का विरोध किया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से तय 11 दस्तावेज सरकारी विभाग बनाते हैं. आधार कार्ड जन सुविधा केंद्र में बनता है. यह विदेशियों को भी उपलब्ध हो जाता है. इसलिए, कोर्ट इसे मान्य दस्तावेजों की सूची से बाहर करे. कोर्ट ने उपाध्याय की याचिका पर नोटिस जारी कर दिया और कहा कि अगली सुनवाई में सभी बातों को सुना जाएगा.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget