एक्सप्लोरर

RJD Iftar Party: बिहार में इफ्तार पार्टी को लेकर सियासत गरमाई, RJD की दावत में शामिल होने पर CM नीतीश ने दी ये सफाई

Iftar Party: बिहार में RJD की इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद सियासी अटकलों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सफाई देते हुए कहा है कि इफ्तार पार्टी में निमंत्रण मिला था तो गए थे. यह परंपरा है.

RJD Iftar Party: बिहार में इफ्तार पार्टी को लेकर सियासत गरमा गई है. अटकलें लगाई जा रही है कि बीजेपी और जेडीयू में मतभेद बढ़े हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब आरजेडी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर इफ्तार पार्टी में शिरकत की तो सियासी गलियारों में बीजेपी और जेडीयू के बीच दूरियों को लेकर चर्चा और तेज हो गई. चर्चा इस बात की भी हो रही है कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू एक बार फिर से आरजेडी से नजदीकी बढ़ा रही है. अटकलों के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सफाई देते हुए कहा है कि इफ्तार पार्टी में निमंत्रण मिला था तो गए थे. यह परंपरा का हिस्सा है.

इफ्तार को लेकर राजनीतिक मतलब न निकाला जाए- नीतीश 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि आरजेडी की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने को लेकर कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इफ्तार पार्टी तो सरकार की तरफ से भी हम लोग शुरू करवा रहे हैं. सभी दलों के नेताओं को बुलाया जाता है. दूसरी पार्टी वाले भी करवाते हैं तो निमंत्रण मिलता है. इसका सभी को सम्मान करना चाहिए. ऐसी इफ्तार पार्टियों में कई लोगों को न्योता भेजा जाता है. इसका राजनीति से क्या संबंध है? हम भी इफ्तार पार्टी रखते हैं और इसमें सभी को आमंत्रित करते हैं.

पूर्व सीएम राबड़ी देवी के घर इफ्तार पार्टी में शामिल हुए नीतीश

बता दें कि बिहार की राजनीति में शुक्रवार को बड़ी तस्वीर नजर आई थी. दरअसल प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार की दावत में शामिल हुए थे. इस मौके पर तेजस्वी यादव और तेज प्रताप भी मौजूद रहे. इफ्तार पार्टी पटना में पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड पर हुई. उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के दौरे पर होंगे, लेकिन बताया जा रहा है कि अपने इस दौरे के दौरान वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात नहीं करेंगे. ऐसे में चर्चा होने लगी है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक-ठाक नहीं है.

ये भी पढ़ें:

सियासी हलचल के बीच आज बिहार जाएंगे अमित शाह, GNSU के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Jammu Kashmir: लश्कर कमांडर से फोन पर बोले सुरक्षाबल- सरेंडर कर दो, नहीं माना तो उड़ा दिया ठिकाना

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget