एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: लश्कर कमांडर से फोन पर बोले सुरक्षाबल- सरेंडर कर दो, नहीं माना तो उड़ा दिया ठिकाना

आतंकी फैजल के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था. इसके पिता ने रोते हुए अपने बेटे को आतंक की राह पर ले जाने के लिए आतंकियों को खूब कोसा.

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में आतंकी वारदात लगातार बढ़ रही है. इस बीच जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर हिलाल और सुरक्षाबल के जवान बीच फोन पर बातचीत हुई. इस बातचीत में आतंकी सेना के जवान से कह रहा है कि आतंकी फैजल के घरवालों से बात करनी है और वह आत्मसमर्पण करना चाहता है. घर में छिपे आतंकियों की टोली में आतंकी फैजल नाबालिग था. आत्मसमर्पण की अपील के लिए फैजल के परिवार वाले भी एनकाउंटर वाली जगह पर पहुंचे थे. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था. इसके पिता ने रो-रोकर अपने बेटे को आतंक की राह पर ले जाने के लिए आतंकियों को खूब कोसा.

आतंकियों को सरेंडर कराने की हुई पूरी कोशिश

फैजल के परिवार वालों ने रोते हुए कहा कि मैं तुझे कहां ढूंढ़ूं मेरे बेटे. तुम सिर्फ 17 साल के थे. ये बूढ़े-आतंकवादी तुम्हें अपने साथ ले गए. तुम बेकसूर थे, क्या वे तुम्हारी मासूमियत नहीं देख सकते थे. इस नाबालिग आतंकी को सरेंडर कराने के लिए सुरक्षाबलों ने भी पूरी कोशिश की. सेना के अफसर ने भी इसके साथी से बात की. इसके बाद भी जब आतंकी सरेंडर को तैयार नहीं हुए तो सुरक्षाबलों ने उस घर को ही उड़ा दिया जिसमें आतंकी छिपे थे.

सुरक्षाबल के जवान और आतंकी के बीच बातचीत

हिलाल: फैजल को अपने घर वालों से बात करनी है, ये बाहर आना चाहता है

आर्मी: अच्छा, तुम नहीं आना चाहते बाहर?

हिलाल: मेरी तरफ से कोई ऐतराज नहीं है, अगर ये (फैजल) जाना चाहता है बाहर

आर्मी: तुम नहीं जाना चाहते बाहर? तुम बचना नहीं चाहते?

हिलाल: नहीं मैं नहीं जाना चाहता...

आर्मी: क्यों?

हिलाल: मैं इधर ही ठीक हूं, मैं अपने फर्ज के लिए निकला हूं बस

आर्मी: दोस्त यार, फर्ज तो तुम्हें भी पता है कि ये क्या है

सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मंसूबे को किया नाकाम

जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए आतंकियों ने बड़ी साजिश की थी लेकिन जवान चौकन्ने थे और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके मंसूबे को नाकाम कर दिया. बारामूला में आतंकियों ने एक घर को अपना ठिकाना बनाया था, और इसी का सहारा लेकर वो लगातार फायरिंग कर रहे थे. बारामूला में ऑपरेशन जारी ही था कि जम्मू के सुंजवां कैंप के पास आतंकियों ने CISF की एक बस पर घात लगाकर हमला बोल दिया था.

खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक गाड़ी में आईईडी विस्फोटक लगाकर आतंकवादी पिछले पुलवामा हमले की तर्ज पर ही हमला करना चाहते हैं जिससे सुरक्षाबलों को ज्यादा से ज्यादा नुकसान हो सके लेकिन भारतीय सुरक्षाबल के जवान पूरी तरह से चौकस भी हैं और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब भी दे रहे हैं. बारामूला और सुंजवां में चले ऑपरेशन में कुल 6 आतंकी मारे गए जबकि एक जवान भी शहीद हो गया.

ये भी पढ़ें:

Explainer: PM मोदी के दौरे से पहले पाकिस्तान परेशान, जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों में आई तेजी की ये है वजह?

सियासी हलचल के बीच आज बिहार जाएंगे अमित शाह, GNSU के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget