एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार के NDA में आने से बीजेपी को होगा नुकसान', प्रशांत किशोर ने दी चेतावनी

Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी फिर से नीतीश कुमार को बिहार पर थोप रही है.

Bihar Politics: जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच रविवार (28 जनवरी) को जो गठबंधन हुआ है, वह 6 महीने बाद नहीं रहेगा. इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि नीतीश कुमार के एनडीए में आने से सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी का होगा.

बिहार के बेगूसराय में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने पर कहा, "आज जो घटना क्रम हुआ है, वह हम पहले से कह रहे थे कि यह होगा."

'नीतीश कुमार को सीएम क्यों बनाया'
चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि जो बीजेपी का नेता है, वोटर है और उसका समर्थक है, उसके पास कोई जवाब नहीं है. आपके (बीजेपी) पास 75 विधायक थे फिर भी आपने नीतीश कुमार को सीएम बनाया. आपने अपना मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया और बिहार को सुधारने का जिम्मा क्यों नहीं लिया.

'जो कांग्रेस ने किया वही कर रही है बीजेपी'
प्रशांत किशोर ने कहा, "जब नीतीश कुमार एनडीए से अलग हुए तो बीजेपी ने कहा कि वह धोखेबाज हैं और अब आप फिर से उन्हीं नीतीश कुमार को एक बार फिर से बिहार पर थोप रहे हैं. ठीक इसी तरह कांग्रेस ने भी चंद सांसदों के लालच में लालू यादव के हाथों (बिहार को) बेच दिया था और बिहार के लोगों के बारे में नहीं सोचा. वही आज बीजेपी कर रही है."

'लोकसभा चुनाव के बाद फिर पलटेंगे नीतीश कुमार'
प्रशांत किशोर ने दावा किया, "अभी जो गठबंधन हुआ है, यह गठबंधन लोकसभा चुनाव के 6 महीने बाद नहीं रहेगा और विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार फिर से पलटेंगे, यह लिखकर रख लीजिए." 

उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ते तो उनका खाता भी नहीं खुलता. इसलिए वह एनडीए में गए हैं ताकि पीएम मोदी के नाम पर और बीजेपी की लहर में कुछ सीटें मिल जाएंगी, लेकिन इस गठबंधन की सबसे बड़ी कीमत बीजेपी अगले विधानसभा चुनाव में चुकाएगी.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की न्याय यात्रा को बड़ा झटका! बिहार पहुंचने से पहले इंडिया अलायंस को नीतीश कुमार का 'गुडबाय', कांग्रेस ने बताया 'गिरगिट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ भारतीयों को मिलता है भारतीय पासपोर्ट, नागरिकता पर बहस के बीच सरकार का बड़ा बयान
सिर्फ भारतीयों को मिलता है भारतीय पासपोर्ट, नागरिकता पर बहस के बीच सरकार का बड़ा बयान
Parliament Monsoon Session Day 10 Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget