एक्सप्लोरर

राहुल गांधी की न्याय यात्रा को बड़ा झटका! बिहार पहुंचने से पहले इंडिया अलायंस को नीतीश कुमार का 'गुडबाय', कांग्रेस ने बताया 'गिरगिट'

Bihar Politics: नीतीश कुमार के इंडिया अलायंस से अलग होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वह जानते थे कि ऐसा होगा, लालू यादव और तेजस्वी यादव ने इसकी जानकारी उन्हें पहले ही दे दी थी.

Bihar Political Crisis: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बिहार पहुंचने से पहले उसे बड़ा झटका लगा है. जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष नीतीश कुमार महागठबंधन का साथ छोड़कर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में रविवार (28 जनवरी) को शामिल हो गए. 

उन्होंने रविवार को ही राज्यपाल राजेंद्र वी आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंपा था. इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है और उनकी तुलना गिरगिट से कर दी.

सीट-बंटवारे में देरी से परेशान थे नीतीश कुमार
जानकारी के मुताबिक, जनता दल यूनाइटेड प्रमुख 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे को लेकर बातचीत में देरी से कथित तौर पर परेशान थे. वहीं, राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों पर चर्चा के लिए शनिवार को पूर्णिया में पार्टी की बैठक से बिहार के अधिकांश कांग्रेस नेता अनुपस्थित रहे.

बिहार कांग्रेस की बैठक
राज्य में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बिहार कांग्रेस के 19 विधायकों में से केवल 10 ही बैठक में शामिल हुए. हालांकि, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने विधायकों की अनुपस्थिति को कमतर करने की कोशिश की. खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "बैठक में केवल उन्हीं विधायकों को शामिल किया गया था, जिन्हें यात्रा की जिम्मेदारी दी गई थी."
 
'मुझे पता था कि ऐसा होगा'
इस बीच कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने पर प्रतिक्रिया दी और कहा, "मुझे पता था कि ऐसा होगा. पहले वह और हम एक साथ लड़ रहे थे. जब मैंने लालू और तेजस्वी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं. अगर वह रुकना चाहते तो रुक जाते, लेकिन वह जाना चाहते हैं. इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया अलायंस को बरकरार रखने के लिए अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा."

उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी हमें लालू यादव और तेजस्वी यादव ने पहले ही दे दी थी. आज वह सच हो गया. खरगे ने कहा, "देश में 'आया राम-गया राम' जैसे कई लोग हैं."

जयराम रमेश ने गिरगिट से की तुलना
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नीतीश कुमार के बाहर जाने को ज्यादा तवज्जो नहीं दी और कहा कि इसका राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यह कोई हैरान करने वाली बात नहीं है. नीतीश कुमार एक अनुभवी राजनेता हैं. वह अपना पलटी मारने और गिरगिट की तरह रंग बदलने के लिए जाने जाते हैं. बिहार के लोग उन्हें जवाब देने जा रहे हैं और दिल्ली में लोग उन्हें चला रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 'भरोसेमंद न्यायिक प्रणाली बनाने के लिए सरकार ले रही कई फैसले' -पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
West Bengal Elections 2026: ‘देखना है जोर कितना...’ पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भरी हुंकार
‘देखना है जोर कितना...’ पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भरी हुंकार
'नागरिकता छीन लेगी सरकार...', बंगाल चुनाव से पहले केंद्र पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
'नागरिकता छीन लेगी सरकार...', बंगाल चुनाव से पहले केंद्र पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
US Iran War: 'भारत से ईरान पर हमले की अनुमति नहीं...', MEA ने वायरल दावे को बताया फर्जी
'भारत से ईरान पर हमले की अनुमति नहीं...', MEA ने वायरल दावे को बताया फर्जी

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, अधिकारी ने खुदकुशी के लिए ठहराया था जिम्मेदार
पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, अधिकारी ने खुदकुशी के लिए ठहराया था जिम्मेदार
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल, बोलीं- 'बहुत बड़ी निराशा'
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल
Exclusive: पाकिस्तान में ईद के दिन लश्कर के हेडक्वार्टर में कत्लेआम, कमांडर बिलाल को पहले घोंपा खंजर फिर सीने में उतारीं गोलियां
ईद के दिन लश्कर के हेडक्वार्टर में कत्लेआम, कमांडर बिलाल को पहले घोंपा खंजर फिर सीने में उतारीं गोलियां
IPL 2026 के तुरंत बाद एक्शन में आएगी टीम इंडिया, नई सीरीज का शेड्यूल जारी; रोहित-विराट कितने मैच खेलेंगे?
IPL 2026 के तुरंत बाद एक्शन में आएगी टीम इंडिया, नई सीरीज का शेड्यूल जारी; रोहित-विराट कितने मैच खेलेंगे?
US Military In Middle East: ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
साथ रोने के लिए 1000 रुपये... मुंबई के जुहू बीच पर शुरू हुआ दुख बांटने का धंधा; देखें वीडियो
साथ रोने के लिए 1000 रुपये... मुंबई के जुहू बीच पर शुरू हुआ दुख बांटने का धंधा; देखें वीडियो
कितने में आ जाता है इंफ्रारेड चूल्हा, इंडेक्शन से महंगा या सस्ता?
कितने में आ जाता है इंफ्रारेड चूल्हा, इंडेक्शन से महंगा या सस्ता?
Embed widget