एक्सप्लोरर

'उनके साथ जाना नहीं, मर जाना कबूल', बिहार में नीतीश कुमार के यू-टर्न की अटकलों के बीच वायरल हुआ ये वीडियो

Bihar Politics: ऐसी चर्चा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार रविवार को इस्तीफा देकर एनडीए में शामिल हो सकते हैं. इस दौरान उनका एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Bihar Politics: बिहार में चल रहे राजनीतिक तनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो कह रहे हैं कि मुझे मर जाना कबूल है लेकिन एनडीए में शामिल होना कबूल नहीं है. 

जब से नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने की खबर आई है तब से कई राजनेताओं ने उनको पलटू राम बताकर सवाल खड़े किए हैं और ऐसे में अब उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. 

समाजवादी पार्टी ने बोला हमला 

समाजवादी पार्टी के नेता राजीव राय ने ये वीडियो शेयर कर लिखा, "हम सब चाहते हैं कि आपको लंबी उम्र मिले क्योंकि आप देश के महान नेता हैं. आप इंडिया गठबंधन के जनक हैं और अगर आप दोबारा पलटी मारेंगे तो जनता क्या सोचेगी?" 2023 में नीतीश कुमार ने कहा था, "मैं बीजेपी में शामिल होने के बजाय मरना पसंद करूंगा. ये सभी बातें फर्जी हैं. बीजेपी ने बिना किसी कारण के तेजस्वी और उनके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया था ताकि वह मुझे अपनी तरफ शामिल कर सकें."

नीतीश कुमार की ऐसी रही पहचान

साल 1994 में उन्होंने जनता दल छोड़ जॉर्ज फर्नांडीस के साथ समता पार्टी बनाई थी. इसके बाद साल 1996 में नीतीश ने बीजेपी का हाथ थाम लिया और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बने. फिर साल 2003 में नीतीश कुमार ने समता पार्टी का जनता दल के साथ गठबंधन करने का फैसला किया. 

पीएम मोदी का किया विरोध

फिर साल 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम के उम्मीदवार बने तब उन्होंने उनके विरोध में एनडीए से अपना 17 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया. 2015 के चुनाव में उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया. जो उन्होंने साल 2017 में तोड़ा और एनडीए में शामिल हो गए. पीटीआई के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार रविवार (28 जनवरी) को अपना इस्तीफा देने को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार कल देंगे इस्तीफा? RJD ने बताया- आदरणीय तो ममता बोलीं- छुटकारा मिला, बिहार के सियासी संग्राम की 10 बड़ी अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget