एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis: बिहार का लिट्टी-चोखा और पलटू राम का धोखा...नीतीश के यू-टर्न पर लोग यूं लेने लगे चुटकी, देखें मजेदार मीम्स

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार ने 28 जनवरी, 2024 को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस ने इसके बाद उनकी तुलना गिरगिट से की, जबकि प्रशांत किशोर ने उन्हें धूर्त बताया.

Bihar Political Crisis: जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के बिहार में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें चारों ओर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा. रविवार (28 जनवरी, 2024) को उन्हें यू-टर्न मारने से जुड़े फैसले को लेकर खास से लेकर आम लोगों तक ने घेरा. एक ओर विपक्ष के शीर्ष नेताओं में किसी ने उनकी तुलना गिरगिट से की तो कोई उन्हें धूर्त बताता नजर आया. इस बीच, सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर भी नीतीश कुमार को लपेटने वालों की कमी नहीं थी.

एक्स पर रविवार सुबह से शाम तक नीतीश कुमार, #TejashwiYadav, #NitishKumar और #PaltuRam जमकर ट्रेंड हुए. लोगों ने इन ट्रेंड्स के तहत सुशासन बाबू के हालिया कदम पर न सिर्फ उन्हें कोसा बल्कि कई यूजर्स ने उनके मजे लेने की भी कोशिश की. @PratikVoiceObc ने कहा- यही बिहार है और इस सूबे की एक खासियत है कि जब-जब आपको लगता है, आप बिहार को समझ गएं हैं...यह आपको झटका देता है. हर बार झटका नीतीश कुमार ही देतें हैं.

दरअसल, जेडीयू चीफ ने रविवार सुबह राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को इस्तीफा सौंपा. अधिकारियों के अनुसार, राज्यपाल ने उनका त्याग-पत्र कबूल लिया और नई सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा. इस्तीफा देकर राजभवन से लौटने के बाद बिहार के पूर्व सीएम ने मीडिया कर्मचारियों को बताया, ‘‘मैंने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.’’ 

नीतीश कुमार ने आगे बताया कि वह ‘महागठबंधन’ से अलग होकर नया गठबंधन बनाएंगे. यह पूछे जाने पर कि उन्होंने ऐसा फैसला क्यों किया? जेडीयू अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अपनी पार्टी के लोगों से मिल रही राय के अनुसार मैंने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया. हमने पूर्व के गठबंधन (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को छोड़कर नया गठबंधन बनाया था लेकिन इसमें भी स्थितियां ठीक नहीं लगीं। जिस तरह के दावे और टिप्पणियां लोग कर रहे थे, वे पार्टी के नेताओं को खराब लगे इसलिए आज हमने (त्यागपत्र) दे दिया और हम अलग हो गए.’’

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के अन्य घटक दलों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘पहले साथ रहे अन्य दल आज ही मिलकर तय करेंगे कि नयी सरकार के गठन को लेकर क्या फैसला करना है. इंतजार करिए.’’  नीतीश पर ‘‘अवसरवादी’’ होने के लगाए जा रहे आरोपों को लेकर उन्होंने  इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के गठन में अपनी भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हमने गठबंधन कराया लेकिन कोई कुछ काम ही नहीं कर रहा था... तो हमने बोलना छोड़ दिया था.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के दौरान 'फेशियल रिकग्निशन' के जरिए लोगों की पहचान के खिलाफ याचिका, SC सुनवाई को तैयार
प्रदर्शन के दौरान 'फेशियल रिकग्निशन' के जरिए लोगों की पहचान के खिलाफ याचिका, SC सुनवाई को तैयार
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget