एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नाक रगड़ लें नीतीश कुमार, बीजेपी के दरवाजे हो चुके हैं बंद', सुशील मोदी का बिहार के सीएम पर निशाना

Sushil Modi Remark over Nitish Kumar: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं.

Sushil Modi Slams Nitish Kumar: बिहार (Bihar) के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी (Sushil Modi) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा है. सुशील मोदी ने यहां तक कहा कि नीतीश कुमार नाक रगड़ लें तो भी बीजेपी के दरवाजे उनके लिए बंद हो चुके हैं. 

बीजेपी नेता का यह बयान राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार एक बार फिर बीजेपी के संपर्क में हैं. प्रशांत किशोर के बयान के बाद पटना से लेकर दिल्ली तक तमाम तरह के कयासों और अटकलों का दौर शुरू हो गया है.

क्या कहा सुशील मोदी ने?

प्रशांत किशोर के बयान को लेकर सुशील मोदी ने एबीपी न्यूज (ABP News) से बात करते हुए कहा, ''नीतीश कुमार अपनी नाक भी रगड़ लें तो भी अब इस जन्म में बीजेपी के दरवाजे उनके लिए फिर से नहीं खुलने वाले हैं.'' सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर दो बार बीजेपी को धोखा देने का आरोप लगाया. कहा कि बीजेपी अब धोखा नहीं खाना चाहती है. हालांकि, सुशील मोदी ने प्रशांत किशोर के बयान पर प्रत्यक्ष रूप से कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. उन्होंने इतना ही कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि प्रशांत किशोर किस आधार पर यह बात कह रहे हैं. उन्हें नहीं पता कि नीतीश कुमार किस बीजेपी नेता के संपर्क में हैं.

सुशील मोदी से जब पूछा गया कि क्या इस मामले पर केंद्र और पार्टी का राज्य नेतृत्व एकमत है तो उन्हों ने कहा, ''पार्टी की बैठक में यह फैसला हो चुका है कि अब भविष्य में नीतीश कुमार के साथ कोई सियासी तालमेल नहीं होगा.''

प्रशांत किशोर ने दिया था ये बयान

प्रशांत किशोर ने दो दिन पहले बयान दिया था कि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के माध्यम से नीतीश कुमार एक बार फिर बीजेपी के संपर्क में हैं. हरिवंश जेडीयू के कोटे से ही राज्यसभा के सांसद हैं. प्रशांत किशोर के बयान पर सीएम नीतीश कुमार ने पटना में कहा कि वह उनकी (प्रशांत किशोर की) बात पर कुछ नहीं कहना चाहते हैं क्योंकि सुर्खियों में बने रहने के लिए वो इस तरह का बयान देते रहते हैं.

वहीं, शनिवार (22 अक्टूबर) को लंबे अंतराल के बाद प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''नीतीश कुमार जी अगर बीजेपी और एनडीए से आपका कुछ भी लेना देना नहीं है तो अपने सांसद से राज्यसभा के उपसभापति का पद छोड़ने के लिए कहें. आप हर समय दोनों तरीके नहीं रख सकते हैं.''

यह भी पढ़ें

गोपालगंज में जुमे की नमाज के चलते रविवार की जगह शुक्रवार को बंद रहते हैं स्कूल, एबीपी न्यूज़ ने खोली हर दावे की पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget