एक्सप्लोरर

नीतीश के साथ या अलग? बिहार पहुंचे अमित शाह ने बता दिया BJP का प्लान, चौंकाया

अमित शाह ने पार्टी नेताओं के सामने बिहार में 225 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. इस टारगेट को कैसे हासिल करना है, इसको लेकर मंथन हुआ. साथ ही तय हुआ है कि एनडीए आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरेगा.

Amit Shah on Nitish Kumar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार बीजेपी की बैठक में कहा कि एनडीए में पांच दल शामिल हैं, चुनाव चिह्न कोई भी हो, वोट देकर एनडीए को ही जिताना है. उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसी प्रचंड जीत होनी चाहिए कि पूरे देश में मैसेज जाए. पार्टी में अगर कोई आपसी मतभेद है तो भुलाकर एकजुट होकर NDA को जिताना है. सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह ने नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर ऊहापोह की स्थिति साफ कर दी. बैठक में साफ कर दिया गया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा. 

गृहमंत्री अमित शाह शनिवार (29 मार्च) को बिहार दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी कार्यालय में प्रभारी विनोद तावड़े, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सभी विधायक, एमएलसी, सांसद और प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.  

कमी को ताकत में बदलना है: अमित शाह 

पार्टी नेताओं को चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए अमित शाह ने कहा कि जो भी कमी है, उसको ताकत में बदलना है. जिन बूथों पर हम हारते हैं या कम वोट आता है, उन बूथों को जीतना है. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में यह रणनीति सफल हुई. शाह ने ऐलान किया कि छह अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाएगी. 

बिहार में 225 सीटों का टारगेट

अमित शाह ने पार्टी नेताओं के सामने बिहार की 243 में से 225 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. इस टारगेट को कैसे हासिल करना है, इसको लेकर भी मंथन हुआ. इसके साथ ही तय हुआ है कि एनडीए आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरेगा. सुशासन और विकास के मुद्दे पर फोकस रहेगा. 

बिहार में जंगलराज की न हो वापसी: शाह 

गृहमंत्री ने कहा कि बीजेपी, जेडीयू, लोजपा रामविलास, HAM, RLM को पूरी तरह एकजुट रहना है. बिहार में एनडीए का यही स्वरूप रहेगा. एनडीए बिहार में स्थिर सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने ये भी कहा कि जंगलराज नहीं आए इसके लिए संकल्पित होकर बीजेपी काम करेगी. आरजेडी के शासनकाल के जंगलराज के मुद्दे को चुनाव में उठाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget