एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए नीतीश कुमार के नाम की चर्चा, बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, मांझी बोले- समय आएगा तो...

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि कोई भी बड़ा पद हो, नीतीश कुमार उसके लायक हैं. लेकिन उनको राष्ट्रपति बनाया जाए या ना बनाया जाए ये तो समय आएगा तो देखा जाएगा.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्षी पार्टियों द्वारा आगामी राष्ट्रपति के उम्मीदवार की कयासों पर राज्य की राजनीति हलचल भी तेज हो गई है. बीजेपी कोटे के बिहार के डिप्टी सीएम तारा किशोर प्रसाद से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इसपर प्रतिक्रिया दी है. तारा किशोर से इस मामले पर पूछा गया तो वह सवाल काटते नजर आए और कहा अभी तो मुझे ऐसी जानकारी नहीं मिली है. अभी हमारे राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद जी हैं. आगे के लिए हमारा शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि कौन राष्ट्रपति का उम्मीदवार होगा. 

इस मामले पर जेडीयू कोटे के बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रपति मटेरियल के रूप में देखा जा रहा है. नीतीश कुमार को सिर्फ हम या पूरा बिहार नहीं बल्कि उनको पूरा देश जानता है. नीतीश कुमार की सोच राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की है. इसलिए उन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाना सही होगा. श्रवण कुमार से जब पूछा गया कि विपक्षी पार्टियों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने की बात की जा रही है, इसपर उन्होंने कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि नीतीश कुमार जी राष्ट्रपति पद के लायक हैं.

पूर्व सीएम मांझी ने क्या कहा 

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि कोई भी बड़ा पद हो, नीतीश कुमार उसके लायक हैं. लेकिन उनको राष्ट्रपति बनाया जाए या ना बनाया जाए ये तो समय आएगा तो देखा जाएगा. नीतीश कुमार को समर्थन देने के सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा कि हम उनके साथ सरकार में हैं. समर्थन कर रहे हैं. मेरी तरफ से पूरा समर्थन रहेगा.

इस मुलाकात के बाद शुरू हुई नीतीश को राष्ट्रपति बनाने की बात 

नीतीश कुमार को राष्ट्रपति बनाने की चर्चा तब सुरू हुई जब इसी महीने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और प्रशांत किशोर की मुलाक़ात हुई. तेलंगाना के चुनाव में प्रशांत किशोर की केसीआर की पार्टी टीआरएस के लिए काम करेगी. दो दिनों तक दोनों के बीच चली बैठक में नीतीश को राष्ट्रपति का चुनाव लड़ाने पर लंबी चर्चा हुई. 

इसके बाद नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर पटना में डिनर पर मिले. वहीं केसीआर मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिले. इससे पहले आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी केसीआर से मुलाकात की थी.

ये भी पढ़ें- Presidential Election: यूपी चुनाव के बाद BJP से अलग हो सकते हैं नीतीश कुमार, जल्द ले सकते हैं फैसला- सूत्र

UP Election 2022: बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हुंकार, बोले- सपा नेताओं का नाम होना चाहिए दंगेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget