एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हुंकार, बोले- सपा नेताओं का नाम होना चाहिए दंगेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. सीएम योगी ने सपा नेताओं को दंगेश बताते हुए कहा कि वह माफिया और आतंकियों को संरक्षण देती है. 

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पांचवा रण शुरू हो चुका है. तमाम पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं. मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. सीएम योगी ने अखिलेश यादव को दंगेश बताते हुए कहा कि सपा माफिया और आतंकियों को संरक्षण देती है. 

अखिलेश यादव पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा, 'अब यूपी में कोई दंगा या कर्फ्यू नहीं लगता. सपा ने आतंकियों और माफिया को संरक्षण दिया. वे (पूर्ववर्ती सरकारें) कर्फ्यू लगाती थीं लेकिन हमने कांवड़ यात्रा निकाली. उन्होंने कहा, आपने रामायण में 'लंकेश' के बारे में सुना होगा. इसी तरह सपा को दंगेश कहना चाहिए'.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, पहले के लोग इसलिए बिजली नहीं आने देते थे क्योंकि चांदनी रात चोरों को अच्छी नहीं लगती है. बिजली गायब कर दो फिर किसान के खेत का पंपिंग सेट चोरी कर दो. अब तो ये नहीं हो सकता, इस भय से आज़ादी मिली है.

UP Election 2022: बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हुंकार, बोले- सपा नेताओं का नाम होना चाहिए दंगेश

उन्होंने कहा, एक मज़बूत सरकार एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ में बुलडोजर भी साथ-साथ चलता है. बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने एक मज़बूत सरकार दी. इससे पहले जो सपा सरकार आई थी वो मज़बूत नहीं मज़बूर थी.

इससे पहले सीएम योगी ने अयोध्या में भी एसपी, बीएसपी, कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि इनका अब विसर्जन कर दीजिए. सीएम योगी ने इस दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, "आप याद कीजिए मैं, पांच साल पहले आया था और कहा था राम लला आएंगे और मंदिर बनाएंगे. क्या ये एसपी, बीएसपी, कांग्रेस की सरकार में हो सकता था?" 

उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने कोरोना काल में सभी को मुफ्त वैक्सीन दी, बिजली देने में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया, राशन भी उपलब्ध कराया गया, लोगों को आवास दिया, लाखों किसानों का कर्ज माफ किया." उन्होंने सवाल करते हुए जनता से पूछा, "क्या एसपी सरकार में आपको राशन मिलता था? हम अभी एक करोड़ नौजवानों को टैबलेट दे रहे हैं. सरकार आने दीजिए दो करोड़ नौजवानों को टैबलेट देंगे." 

लालू यादव का किया गया ईसीजी, इकोकार्डियोग्राफी और डेंटल टेस्ट, दो की रिपोर्ट है नॉर्मल

क्यों यूक्रेन पर हमला नहीं कर रहा रूस, कहीं ये तो नहीं व्लादिमीर पुतिन के तीन सबसे बड़े डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget