एक्सप्लोरर

Presidential Election: यूपी चुनाव के बाद BJP से अलग हो सकते हैं नीतीश कुमार, जल्द ले सकते हैं फैसला- सूत्र

Nitish Kumar Latest News: सूत्रों के मुताबिक, यूपी चुनाव के बाद नीतीश कुमार बीजेपी यानी एनडीए से अलग होने का विचार कर रहे हैं. वह इस पर जल्द फैसला ले सकते हैं.

Nitish Kumar Latest News: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चाओं के बीच बड़ी खबर आई है. सूत्रों के मुताबिक, यूपी चुनाव (UP Election) के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बीजेपी (BJP) गठबंधन यानी एनडीए (NDA) से अलग होने का विचार कर रहे हैं. वह इस पर जल्द फैसला ले सकते हैं. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR)और नीतीश कुमार से पिछले दिनों मुलाक़ात हुई है. साथ ही एनसीपी (NCP) चीफ शरद शरद (Sharad Pawar) पवार सभी घटना क्रम पर नज़र बनाए हुए हैं.

नीतीश के नाम को लेकर जो हलचल चल रही है, उससे जुड़े सवाल भी उठ रहे हैं-

  • क्या एनडीए की एकता में विपक्ष ने सेंध लगा दी है?
  • क्या राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की मुहिम कामयाब होगी?
  • 10 मार्च को चुनाव नतीजे किसका भविष्य तय करेंगे?

नीतीश के नाम की चर्चा क्यों?

नीतीश कुमार को राष्ट्रपति बनाने की बात की शुरुआत तब हुई जब इसी महीने केसीआर और प्रशांत किशोर की मुलाक़ात हुई. तेलंगाना के चुनाव में पीके की टीम इस बार केसीआर की पार्टी टीआरएस के लिए काम करेगी. दो दिनों तक दोनों के बीच चली बैठक में नीतीश को राष्ट्रपति का चुनाव लड़ाने पर लंबी चर्चा हुई. इसके बाद नीतीश और प्रशांत किशोर पटना में डिनर पर मिले. वहीं केसीआर मुंबई में शरद पवार और सीएम उद्धव ठाकरे से मिले. इससे पहले आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी केसीआर से मुलाकात की थी.

बड़ी बात यह है कि बिहार में नीतीश की पार्टी जेडीयू और बीजेपी के गठबंधन वाली सरकार है. पर जातिगत जनगणना को लेकर जेडीयू और बीजेपी में तनातनी जारी है. आरजेडी इस मुद्दे पर नीतीश के साथ है. विपक्ष की रणनीति ये है कि बीजेपी के खिलाफ ऐसा मज़बूत उम्मीदवार दिया जाए कि कांग्रेस भी उसी के समर्थन देने को मजबूर हो जाए.

यह भी पढ़ें-

प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट के लिए नीतीश कुमार पर शिवसेना नहीं तैयार, इस नेता को विपक्ष बना सकता है साझा उम्मीदवार

दिल्ली के छात्र मुफ्त में कर सकेंगे NDA की तैयारी, देशभक्ति प्रोग्राम के तहत शुरू होगा ये कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC से सरकारी कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
SC से सरकारी कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget