एक्सप्लोरर

बिहार बंद: कन्हैया कुमार ने कहा- हिंदू और मुसलमान नहीं हिंदुस्तान के खिलाफ है नागरिकता कानून

ABP न्यूज़ से बातचीत करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि ये कानून हिंदू और मुसलमान नहीं बल्कि हिंदुस्तान के खिलाफ है. बता दें कि लेफ्ट पार्टियों ने आज बिहार बंद बुलाया हुआ है. इसमें शामिल होने के लिए कन्हैया कुमार पटना के डाकबंगला चौराहा पहुंचे थे.

पटना: बिहार में लेफ्ट पार्टियों ने आज बंद का एलान किया है. इसमें हिस्सा लेने के लिए जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पटना के डाकबंगला चौराहे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. कन्हैया कुमार ने कहा कि ये कानून हिंदू और मुसलमान के खिलाफ नहीं बल्कि हिंदुस्तान के खिलाफ है. इसके साथ ही उन्होंने 21 दिसंबर को आरजेडी की तरफ से बुलाए गए बिहार बंद को समर्थन देने का एलान किया है. यहां बता दें कि आज लेफ्ट पार्टियों ने जो बिहार बंद बुलाया है उससे आरजेडी ने खुद को अलग कर लिया है.

कन्हैया कुमार ने ये भी कहा कि इस कानून की वजह से बिहार प्रभावित होगा, जब सरकार लोगों से दस्तावेज मांगेगी. दस्तावेजों के आधार पर नागरिकता तय नहीं की जा सकती. यह देश अपनी गति से चल रहा था. ये कानून और एनआरसी देश को बांटने के लिए है. अहम मुद्दों से ध्यान खींचने के लिए ऐसा किया गया है. ये कानून गरीब लोगों के लिए परेशानी है.

CAA विरोध प्रदर्शन: दिल्ली में योगेंद्र यादव, संदीप दीक्षित, येचुरी, उमर खालिद तो बेंगलुरू में रामचंद्र गुहा हिरासत में लिए गए

बता दें कि इससे पहले बुधवार को कन्हैया कुमार ने दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंन कहा कि यह प्रदर्शन न केवल मुस्लिमों को बचाने की लड़ाई है बल्कि पूरे देश की रक्षा की लड़ाई है. जामिया के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद कन्हैया कुमार ने जेएनयू में प्रोटेस्ट मार्च में हिस्सा लिया.

बिहार में राजधानी पटना से लेकर बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बंद का प्रभाव देखने को मिला. प्रदर्शनकारियों ने बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस को रोक कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं लेफ्ट छात्र संगठन एआईएसएफ ने राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका और नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ नारेबाजी की.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget