एक्सप्लोरर

CAA विरोध प्रदर्शन: दिल्ली में योगेंद्र यादव, संदीप दीक्षित, येचुरी, उमर खालिद तो बेंगलुरू में रामचंद्र गुहा हिरासत में लिए गए

देश के अलग-अलग हिस्सों से नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की तस्वीरें आ रही हैं. दिल्ली में उमर खालिद, संदीप दीक्षित और योगेंद्र यादव को हिरासत में लिया गया है. लाल किले के पास धारा 144 लागू है.

नई दिल्ली: नागिरकता संशोधन कानून को लेकर आज देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, छात्र नेता उमर खालिद और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. योगेंद्र यादव ने ट्वीट किया, ''साझी विरासत, साझी शहादत, साझी नागरिकता.'' संदीप दीक्षित को दिल्ली के मंडी हाउस से गिरफ्तार किया गया. सीपीआई नेता सीताराम येचुरी को भी हिरासत में लिया गया है.

दिल्ली में लाल किले के पास धारा 144 लागू है. इसके साथ ही बेंगलुरू में जाने माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया. तहसीन पूनावाला को भी दिल्ली में हिरासत में लिया गया है.

CAA विरोध प्रदर्शन: AMU लाठीचार्ज पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार से जवाब मांगा

नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे विरोध पर जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''आज देश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है. आज सभी नागरिकों में एक डर है. मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि वह इस कानून को न लाए बल्कि युवाओं को रोजगार दे.'' बता दें कि दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट को बंद कर दिया गया है.

उधर गुवाहाटी में कांग्रेस नेता हरिश रावत और रिपुन बोरा ने सीएए के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में भाग लिया. कोलकाता में फिल्ममेकर अपर्णा सेन ने नागिरकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. इसके अलावा बिहार में लेफ्ट पार्टियों ने बंद बुलाया है. इसके तहत कई ट्रेनों को रोका गया है और सड़कों को जाम किया किया है. राजधानी पटना राज्य के अलग-अलग हिस्सों से विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आ रही हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget