एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'थाने पर हमला कर अपराधी को छुड़ा लेना, क्या यही है नीतीश मॉडल'? BJP का बड़ा हमला

Bihar News: सुशील कुमार ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस ने कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया तो भीड़ अपराधी को छुड़ा कर ले गई और पुलिसवालों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया.

Sushil Kumar Attacks Nitish Kumar: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और बिहार (Bihar) के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर तीखा हमला किया. उन्होंने नीतीश कुमार के शासन में 'जनता राज' होने पर पलटवार करते हुए कहा कि राजधानी पटना (Patna) में थाने पर हमला कर अपराधी को छुड़ा लेना, डीएसपी की वर्दी फाड़ना क्या यही 'जनता राज' का नीतीश मॉडल है? उन्होंने कहा कि अगर सरकार में हिम्मत हो तो लालू यादव (Lalu Yadav) के करीबी पूर्व एमएलसी को गिरफ्तार करके दिखाए. 

पुलिस के साथ गाली-गलौज

बता दे कि सुशील मोदी ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि पिछले दो दिनों से राजधानी पटना के पीरबहोर इलाके को सब्जी बाग के लोगों ने घेरकर रखा है. उन्होंने पूरी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पटना के पीरबहोर पुलिस ने कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया तो भीड़ अपराधी को छुड़ा कर ले गई और पुलिसवालों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को अनवर अहमद खुद थाने पहुंचे और पुलिस के साथ गाली-गलौज करने लगे. कुछ देर बाद उनका बेटा अशरफ अहमद भी थाने पहुंच गया और पुलिस को धमकी दी कि तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा. पुलिस ने भी सियासी दबाव में आकर अनवर अहमद को छोड़ दिया. 

नीतीश कुमार को ललकारा

सुशील मोदी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेहद करीबी समझे जाने वाले अनवर अहमद के जरिए बिहार सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यही अनवर अहमद उस अवामी कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन थे, जिसने नोटबंदी के समय बेनामी खातों के जरिये 100 से ज्यादा लोगों के कालेधन को सफेद किया. उन्होंने कहा कि जिस अनवर अहमद ने लालू प्रसाद की अवैध जमीन खरीद-बिक्री के लिए फंडिंग की, उस पर हाथ डालने की हिम्मत नीतीश कुमार नहीं कर सकते. 

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने नीतीश सरकार पर अपना हमला जारी रखते हुए आगे कहा कि अनवर अहमद के आर्थिक अपराधों के चलते उनके परिसरों पर आयकर और सीबीआई के छापे पड़े. उनका एक बेटा जेल में है. उन्होंने कहा कि बिहार में अब जनता का नहीं, सत्तारूढ़ दल के बाहुबलियों का राज है.

इसे भी पढ़ेंः-

सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान, कहा- जहां भी होगी AAP की सरकार, संविदा कर्मचारियों को करेंगे पक्का

Kangana Ranaut On Brahmastra: रणबीर-आलिया की फिल्म पर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कहा- 'अयान मुखर्जी ने फूंक दिए 600 करोड़'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget