एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले फुल फॉर्म में राबड़ी देवी, सीएम के खिलाफ फायर तो नीतीश कुमार ने दिया तगड़ा जवाब

Rabri Devi Slams Nitish Kumar: महिला सम्मान के मुद्दे पर राबड़ी देवी ने सवाल उठाया तो नीतीश कुमार भड़क गए और महिला सम्मान पर राबड़ी देवी से लेकर लालू यादव के राज पर संगीन आरोपों की झड़ी लगा दी.

Rabri Devi Slams Nitish Kumar: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी की नेता राबड़ी देवी नीतीश कुमार पर भड़की हुई हैं. उन पर महिलाओं के अपमान के आरोप लगा रही हैं और इसलिए विधानसभा के बाहर नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इस पूरे प्रकरण के पीछे बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच हुई बहस है.

महिला सम्मान और महिला विकास के मुद्दे पर आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने विधान परिषद में सवाल उठाया तो नीतीश कुमार भड़क गए और उन्होंने महिला सम्मान पर राबड़ी से लेकर पूर्ववर्ती लालू यादव के राज पर संगीन आरोपों की झड़ी लगा दी. इस दौरान नीतीश कुमार ये भी बता दिया कि उन्होंने महागठबंधन से किनारा क्यों किया? उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आरजेडी के लोग काम ही नहीं करते थे. 

लालू एंड टीम पर हमलावर हैं नीतीश कुमार

सदन शुरू होने के बाद से पिछले 9 दिनों में नीतीश कुमार लगातार लालू एंड टीम पर हमलावर हैं. उनके वो तेवर एक बार फिर तीखे हो गए, जब आरजेडी की तरफ से राबड़ी देवी ने उन पर बिहार के लिए काम न करने का आरोप लगाया. ऐसे में नीतीश कुमार ने आरजेड़ी राज की बखिया तो उधेड़ी ही ये भी बता डाला कि आखिर उन्होंने आरजेडी से किनारा क्यों किया. 

नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले तेजस्वी यादव?

नीतीश कुमार के इन्हीं तेवरों के बाद आरजेडी ने विधान परिषद के बाहर भी महिला सम्मान के मुद्दे पर नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. राबड़ी देवी, नीतीश कुमार पर हाईजैक होने के आरोप मढ़ रही हैं तो तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री अब नॉर्मल नहीं रहे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की हरकतों से साफ दिखता है कि ये नॉर्मल नहीं हैं.

‘हताश हैं आरजेडी नेता’- ललन सिंह 

वहीं जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार 2005 से लगातार सीएम हैं और तेजस्वी यादव लगातार सपना देख रहे हैं और हताशा में लगातार बोलते रहते हैं. राबड़ी देवी भी हताशा में हैं इसलिए ऐसी भाषा बोल रही हैं. इन लोगों को तो लग रहा है कि नीतीश कुमार आगे बढ़ रहे हैं तो ये लोग हताश हैं. हताशा में ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं क्या करिएगा.”

बिहार की राजनीति में बीते 4-5 दिन में ये दूसरी बार है, जब राजनीति में नारी सम्मान को लेकर घमासान छिड़ा है. या कहिए महिला सम्मान के बहाने आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीति को नया आकार देने का प्रयास हो रहा है.

यह भी पढ़ें- कहां और कैसे हो रही 'खूनी' बारिश! सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, कपिल सिब्बल की '80 साल का हूं' वाली दलील नहीं आई काम
आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, कपिल सिब्बल की '80 साल का हूं' वाली दलील नहीं आई काम
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
'CJP नेताओं को PAK से फंडिंग', केंद्रीय मंत्री के बयान पर बरसे आशुतोष रांका, 'वोट चोरी किसने की'
'CJP नेताओं को PAK से फंडिंग', केंद्रीय मंत्री के बयान पर बरसे आशुतोष रांका, 'वोट चोरी किसने की'

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget