एक्सप्लोरर
कहां और कैसे हो रही 'खूनी' बारिश! सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें तस्वीरें
Blood Rain in Hormoz Beach: पिछले साल भी इसी तरह का एक वीडियो वायल हुआ था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि खून जैसी लाल बारिश मौसम की स्थिति के कारण हुई थी.
क्या आपने कभी खून की बारिश के बारे में सुना है? सोशल मीडिया पर इन दोनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि समुद्र के किनारे हर तरफ खून की तरह लाल पानी दिखाई दे रहा है. एक तरफ लोग इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं तो वहीं दूसरी ओर डरे भी हुए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं यह क्या है?
1/7

सोशल मीडिया पर इस लाल रंग की बारिश का, जो वीडियो वायरल हो रहा है यह ईरान के हॉर्मूज जलडमरूमध्य में रेनबो आयरलैंड का है. यहां पर मूसलाधार बारिश लाल मिट्टी को समुद्र तट पर ले जाती है. जब यह समुद्री के पानी के साथ मिलती है, तो ज्वार भी चमकीले लाल रंग में बदल जाता है.
2/7

इस वीडियो की सच्चाई क्या है? हर कोई जानना चाहता है कि यह पानी लाल कैसे दिख रहा है, लेकिन सच्चाई बेहद सरल है. वास्तव में यह एक विशेष प्रकार की मिट्टी है.
Published at : 13 Mar 2025 07:12 AM (IST)
और देखें


























