एक्सप्लोरर

छेड़खानी मामले में हो रहे धरने पर BHU ने कहा- ये बदनाम करने की साजिश है

वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बीच काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्राओं का प्रदर्शन पिछले करीब 15 घंटों से जारी है. छात्राओं का आरोप है कि बीएचयू कैम्पस में छेड़खानी की घटनाएं आम हो चली हैं बावजूद इसके यहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं.

नई दिल्ली/बनारस: वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बीच काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्राओं का प्रदर्शन पिछले करीब 15 घंटों से जारी है. छात्राओं का आरोप है कि बीएचयू कैम्पस में छेड़खानी की घटनाएं आम हो चली हैं बावजूद इसके यहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं.

गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक लड़की के साथ हुई कथित छेड़खानी के विरोध में ये छात्राएं बीते दिन शुक्रवार सुबह 7 बजे से मुख्य द्वार पर धरने पर बैठी हैं. इनका आरोप है कि गुरुवार को हुई छेड़खानी की घटना की शिकायत जब वो बीएचयू प्रशासन से करने पहुंची तो उन्हें कहा गया कि वो राजनीति कर रही हैं. साथ ही लड़कियों का आरोप है कि उनसे कहा गया कि शाम को 6 बजे घूम क्यों रही थी.

प्रशासन ने इन लड़कियों को हटाने की बहुत कोशिश की लेकिन लड़कियों की मांग है कि जबतक कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी खुद आकर उन्हें आश्वासन नहीं देते तब तक वो धरना समाप्त नहीं करेंगी.

BHU का पक्ष आया सामने

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कहा गया है कि पिछले कुछ समय से विश्वविद्यालय को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और ये घटना भी उसी का हिस्सा है. विश्वविद्यालय ने इस बात से भी इंकार किया है कि आकांक्षा की छात्रा ने हाल की घटनाओं के चलते अपने बाल मुंडवाए हैं. बयान में कहा गया है कि आकांक्षा ने अपने बाल मई 2016 में शौकिया तौर पर मुंडवाए थे और इसके साबित करने के लिए विश्वविद्यालय ने उनके फेसबुक पोस्ट का हवाला दिया है. बयान में कहा गया है कि काशी विश्वविद्यालय को बदनाम करने के लिए साजिश रची जा रही है और सीधे-सादे छात्रों को मोहरा बनाया जा रहा है. छात्राओं की मांग को कुलपति तक पहुंचा दिया गया है और इस मामले पर अब आगे समिति विचार करेगी और उचित कार्रवाई की जाएगी.

क्या है पूरा मामला? गुरुवार को बीएचयू में भारत कला भवन के पास छात्रा के साथ बाइक सवारों ने की छेड़खानी की. छात्रा के चिल्लाने के बाद भी चंद कदम की दूरी पर मौजूद बीएचयू के सुरक्षाकर्मियों ने कोई मदद नहीं की. जिससे घबराई छात्रा हॉस्टल वापस आई. उसने छात्राओं को पूरी बात बताई. जिसके बाद छात्राएं आक्रोशित हो गईं. छात्राएं हॉस्टल से निकलकर नारेबाजी करती हुई बीएचयू की ओर बढ़ी. छात्राओं के आक्रोशित झुंड को आता देखकर बीएचयू का गेट बंद कर दिया. छेड़खानी मामले में हो रहे धरने पर BHU ने कहा- ये बदनाम करने की साजिश है

पीएम नरेन्द्र मोदी के वाराणसी दौरे में दिन भर बीएचयू गेट पर हंगामा होता रहा. कैंपस की लड़कियां अपनी मांगों को लेकर सवेरे से ही धरने पर बैठ गईं. दावा किया जा रहा है कि छेड़खानी से परेशान आकांक्षा ने विरोध में अपना सर तक मुंडवा लिया. वो बैचलर ऑफ़ फाईन आर्ट की छात्रा है. उसके समर्थन में बीएचयू में पढ़ रही कई और लड़कियां भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गईं. इनका आरोप है कि आते जाते लड़के छेड़खानी करते हैं. अश्लील हरकतें करते हैं. छात्राओं ने बताया कि कुछ तो पत्थर फेंक कर चले जाते हैं.

ये सभी लडकियां नवीन छात्रावास में रह रही हैं. इनकी मानें तो कैंपस के बाहर के लड़कों ने लड़कियों का जीवन नर्क बना दिया है. डीन से लेकर प्रोफ़ेसरों तक कई बार शिकायत की गई, लेकिन किसी ने इनकी एक नहीं सुनी. बनारस हिंदू विश्व विद्यालय की छात्राओं की मांग है कि इन्हें सुरक्षा दी जाए, हॉस्टलों में CCTV कैमरे लगाये जायें, जगह जगह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती हो. Protest_BHU1

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगा एक्शन...' गैस संकट पर बोले प्रधानमंत्री मोदी
'कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगा एक्शन...' गैस संकट पर बोले प्रधानमंत्री मोदी
हमारी जंग नहीं, रसोई में आफत क्यों, ईरान-अमेरिका की जंग के बीच एनर्जी ट्रैप में कैसे फंसा भारत?
हमारी जंग नहीं, रसोई में आफत क्यों, ईरान-अमेरिका की जंग के बीच एनर्जी ट्रैप में कैसे फंसा भारत?
24 घंटे में आपूर्ति, 10 हजार की आर्थिक मदद... कमर्शियल LPG की कमी से गिग वर्कर्स पर संकट, सरकार से मांगी राहत
24 घंटे में आपूर्ति, 10 हजार की आर्थिक मदद... कमर्शियल LPG की कमी से गिग वर्कर्स पर संकट, सरकार से मांगी राहत
Telangana: तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला को RTC इलेक्ट्रिक बस ने रौंदा, मौके पर मौत
तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही महिला को RTC इलेक्ट्रिक बस ने रौंदा, मौके पर मौत

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
Diabetes Symptoms In Legs: डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget