एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेशः कमलनाथ का एलान, राजा भोज के नाम पर होगी भोपाल की मेट्रो रेल परियोजना

मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 तक इस परियोजना की पहली लाइन को पूरा कर देंगे. उन्होंने बताया कि इस मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में दो कॉरीडोर बनेंगे.

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लगभग सात हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली भोपाल मेट्रो रेल परियोजना का बृहस्पतिवार को शिलान्यास किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस परियोजना का नाम राजा भोज के नाम से ‘‘भोज मेट्रो रेल’’ करने की घोषणा की. शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि मेट्रो रेल सिर्फ आवागमन की दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं बल्कि शहरों की बढ़ती हुई आबादी का नियोजन बेहतर ढंग से हो, इसके लिये भी जरूरी है.

उन्होंने कहा कि हमें भविष्य को देखते हुए शहरों के मास्टर प्लान को इस तरह से तैयार करना होगा जिससे हम आने वाली पीढ़ी को हर दृष्टि से एक सर्वसुविधायुक्त शहर दे सकें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शहर स्वच्छ हों, स्मार्ट हों इसके साथ यह भी जरूरी है कि परिवर्तन के इस दौर में हम अपनी सोच में भी बदलाव लाएं. हर नागरिक अपने अंदर परिवर्तन लाये और अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें.

राज्य के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 तक इस परियोजना की पहली लाइन को पूरा कर देंगे. उन्होंने बताया कि इस मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में दो कॉरीडोर बनेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि भोपाल के विकास के साथ-साथ पूरे प्रदेश में अधूरी योजनाओं को पूरा करने का जो काम मुख्यमंत्री कमल नाथ कर रहे हैं उससे निश्चित ही प्रदेश के विकास का एक नया नक्शा बनेगा.

भोपाल मध्य क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने परियोजना का नाम ‘‘भोज मेट्रो’’ करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री से पुनर्विचार करने का आग्रह किया और कहा कि इसका नाम भोपाल मेट्रो ही रहने दिया जाए.

कार्यक्रम में मौजूद भोपाल के महापौर और बीजेपी नेता आलोक शर्मा ने भोपाल मेट्रो का नाम ‘‘भोज मेट्रो’’ करने की घोषणा का स्वागत किया.

एम वेंकैया नायडू ने कहा- देश में बार-बार चुनाव कराने से बेहतर है एक साथ चुनाव कराना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने वो कर डाला, जिसका किया चीख-चीखकर वादा, 4800 घुसपैठियों को...
CM बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने वो कर डाला, जिसका किया चीख-चीखकर वादा, 4800 घुसपैठियों को...
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
पहले विधायकों ने तोड़ी ममता बनर्जी की कमर, अब सांसद उड़ाएंगे रातों की नींद, 20 बागियों ने की सीक्रेट मीटिंग
पहले विधायकों ने तोड़ी ममता की कमर, अब MP उड़ाएंगे रातों की नींद, 20 बागियों ने की सीक्रेट मीटिंग
TMC से इस्तीफे के बाद शुखेंदु रॉय का आया पहला रिएक्शन, ममता बनर्जी पर बोला हमला, बोले - 'उनको लगता था...'
TMC से इस्तीफे के बाद शुखेंदु रॉय का पहला रिएक्शन, ममता बनर्जी पर बोला हमला, बोले - 'उनको लगता था...'

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
Karuppu OTT Release:'करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे सूर्या और तृषा की ये धमाकेदार फिल्म?
करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
Embed widget