एक्सप्लोरर

भीमा कोरेगांव हिंसा मामला: NIA ने एक महिला समेत तीन और लोगों को किया गिरफ्तार

एनआईए ने मामले की जांच के दौरान 14 अप्रैल 2020 को कथित आरोपियों आनंद तेलतुम्बडे और गौतम नवलखा को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद एक अन्य आरोपी को 28 जुलाई 2020 को गिरफ्तार किया गया.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव एल्गार परिषद हिंसा मामले में एनआईए ने एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह तीनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सीपीआई माओवादी के फ्रंटल संगठन कबीर कला मंच के सदस्य बताए जाते हैं. गिरफ्तारी के बाद तीनों को महाराष्ट्र की विशेष एनआईए अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए इन तीनों को 11 सितंबर तक के लिए रिमांड पर भेज दिया गया है. इनके नाम सागर तात्या. राम गोरखे. रमेश मुरलीधर और महिला का नाम ज्योति राघोबा बताया गया है. यह तीनों ही महाराष्ट्र के पुणे इलाके के रहने वाले बताए गए हैं. यह तीनों ही इस मामले में नामजद भी बताए गए हैं.

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया कि यह मामला दिसंबर 2017 में पुणे के शनिवारवाड़ा में हुई एल्गार परिषद के दौरान लोगों को उकसाने, भड़काऊ भाषण देने और विभिन्न जाति समूहों की दुश्मनी को बढ़ावा देने तथा जान माल की हानि से संबंधित है. इस बाबत महाराष्ट्र पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज किया था और एनआईए ने इस मामले की जांच 24 जनवरी 2020 को शुरू की थी.

एनआईए ने मामले की जांच के दौरान 14 अप्रैल 2020 को कथित आरोपियों आनंद तेलतुम्बडे और गौतम नवलखा को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद एक अन्य आरोपी को 28 जुलाई 2020 को गिरफ्तार किया गया. इसका नाम एच बाबू बताया गया. आगे की जांच के दौरान एनआईए को पता चला कि इस मामले में आरोपी सागर तात्या, राम गोखले, रमेश मुरलीधर और ज्योति राघोबा जगताप नक्सली गतिविधियों और माओवादी विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहे थे और इस षड्यंत्र में समान रूप से भागीदार भी थे.

जांच के दौरान यह भी पता चला कि यह तीनों आरोपी इस मामले में फरार आरोपी मिलिंद तेल तुम्बडे के संपर्क में भी थे. मिलिंद को सीपीआई माओवादी के शहरी नेटवर्क के बारे में खासी जानकारी पता है. जांच के दौरान यह भी पता चला कि इन लोगों ने कबीर कला मंच के सदस्यों द्वारा जंगल में अपने दौरे के दौरान माओवादी आंदोलन से संबंधित विभिन्न विषयों पर हथियार और विस्फोटक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया था. एनआईए का दावा है कि इन तीनों को फरार आरोपी मिलिंद के बारे में कई जानकारियां पता हैं और पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर आया सुशांत सिंह की बहन का बयान, ट्वीट कर कही है ये बात  Mirzapur 2 से लेकर Bigg Boss 14 तक, इस साल ये शो करेंगे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget