एक्सप्लोरर

बेंगलुरू हिंसा: येदियुरप्पा सरकार SDPI पर लगा सकती है प्रतिबंध, मामले में 6 FIR दर्ज

कर्नाटक सरकार के मंत्रियों के मुताबिक, बेंगलुरू हिंसा में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कई सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं.

बेंगलुरू: कर्नाटक के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा है कि बेंगलुरू हिंसा के पीछे सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) की भूमिका प्रकाश में आई है और इस संबंध में गहराई से जांच करायी जाएगी.

उपमुख्यमंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने कहा कि सरकार एसडीपीआई को प्रतिबंधित करने पर विचार कर रही है, जिसके चार सदस्य उन लगभग 140 लोगों में शामिल है जिन्हें मंगलवार की रात की हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है.

नारायण के हवाले से उनके कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘पहले की घटनाओं (एसडीपीआई की संलिप्पता) के सबूत हैं. सरकार ऐसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक साहसिक निर्णय लेगी. आवश्यक साक्ष्य एकत्र करने के बाद सरकार इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाएगी.’’

पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सैंकड़ों लोगों ने हथियारों से पुलिस थानों पर हमला किया. दंगा प्रभावित क्षेत्रों में अब शांतिपूर्ण स्थिति है और त्वरित कार्यबल की एक टुकड़ी ने फ्लैग मार्च किया. मंत्री ने कहा कि इस संबंध में एसडीपीआई से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच चल रही है.

बोम्मई ने कहा, ‘‘केजी हल्ली और डीजे हल्ली इलाकों में कल से शांति है और कोई अप्रिय घटना नहीं हुयी है... जांच आगे बढ़ने के साथ ही नयी जानकारी सामने आ रही है. मैं सब कुछ आपके साथ साझा नहीं कर सकता, लेकिन आने वाले दिनों में मैं मीडिया के सामने इसे साझा करूंगा.’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि अब तक की जानकारी और वीडियो फुटेज के अनुसार एसडीपीआई की भूमिका सामने आ रही है. हम इस संबंध में और जानकारी एकत्र कर रहे हैं तथा इसकी गहराई से जांच कर रहे हैं. एसडीपीआई ने बुधवार को हिंसा में अपनी भूमिका से इनकार किया था और पुलिस की निष्क्रियता को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया था.

उन्होंने कहा, ‘‘पहले ही एसडीपीआई के कई पदाधिकारी गिरफ्तार किए गए हैं. एसडीपीआई का जिला सचिव मुजम्मिल पाशा मुख्य (व्यक्ति) है, फिरोज, अफराज पाशा और शेख आदिल भी हैं. ये सभी एसडीपीआई से हैं. उनकी भूमिका की पूरी तरह से जांच की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है.’’

विधायक के रिश्तेदार के पोस्ट के बाद भड़की हिंसा एक विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति के एक रिश्तेदार पी नवीन द्वारा कथित रूप से भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मंगलवार की रात भीड़ ने शहर के एक इलाके में उपद्रव किया था. भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस द्वारा गोलियां चलाने से तीन लोगों की मौत हो गयी थी. भीड़ ने विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर और डीजे हल्ली के एक थाने को भी निशाना बनाया.

पुलिस ने घटना के सिलसिले में अब तक करीब 147 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि कई अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. बोम्मई ने कहा कि कुछ वीडियो फुटेज से यह पता चला है कि एसडीपीआई कार्यकर्ता आसपास के इलाकों से आए थे.

उन्होंने कहा कि जांच की जाएगी कि इस घटना के पीछे कौन लोग हैं. उन्होंने कहा कि इसकी गहराई से जांच की जाएगी और जब तक साजिश का पर्दाफाश नहीं हो जाता, आराम नहीं करेंगे.

बोम्बई ने कहा कि अधिकारियों ने मैसूरु, मंगलुरु और अन्य स्थानों पर एसडीपीआई के खिलाफ मामलों की भी जानकारी जुटाई है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच और उनके भीतर की प्रतिद्वंद्विता की तरह अन्य सभी स्थानीय पहलुओं पर भी गौर किया जा रहा है.

लोगों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस ने अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया है. एक तरफ कोरोना वायरस ​​और दूसरी तरफ ऐसी घटनाएं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे भयभीत नहीं हों और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें.’’

6 FIR दर्ज पुलिस ने इस घटना के संबंध में छह प्राथमिकी दर्ज की है जिनमें से पांच प्राथमिकी दंगों से संबंधित और एक प्राथमिकी सोशल मीडिया पोस्ट से संबंधित है. इन प्राथमिकियों में से एक के अनुसार मंगलवार की रात लगभग 11 बजे लगभग 600 से 800 लोग केजी हल्ली पुलिस थाने के सामने एकत्र हुए थे. जांच के लिए तीन टीम का गठन किया गया है.

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा कि शहर में हिंसा के लिए वास्तविक दोषियों को ही सजा दी जानी चाहिए. साथ ही उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में नहीं पड़ने की सलाह भी दी.

इस बीच बंजरग दल और अन्य संगठनों ने इस हिंसा के खिलाफ यहां और मेंगलुरु में प्रदर्शन किये. मेंगलुरू पुलिस ने समाज में धार्मिक सद्भाव को बाधित करने के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

पुलिस आयुक्त विकास कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस तरह के अपराधों के दोषियों के खिलाफ साइबर अपराध विभाग मामले दर्ज करेगा. कुमार ने लोगों से सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट करने से पहले सतर्क रहने को कहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget