एक्सप्लोरर

Bengaluru Stampede Timeline: RCB परेड की भगदड़ में 11 लोगों की मौत, बेंगलुरु हादसे की पूरी टाइमलाइन जानें

Bangalore Stampede: बेंगलुरु में RCB की IPL जीत के जश्न में भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 33 घायल हो गए. अब घटना की पूरी टाइमलाइन सामने आई है.

Bangalore Stampede Timeline: बुधवार (04 मई, 2025) को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL जीत का जश्न एक बड़ी दुर्घटना में बदल गया. टीम की विजय परेड के दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई. इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है और उनका इलाज चल रहा है. अब इस घटना की पूरी टाइमलाइन सामने आई है, जिससे साफ होता है कि किस वक्त क्या हुआ. 

कब क्या हुआ? – पूरी टाइमलाइन

 दोपहर 2:45 बजे: RCB की टीम HAL एयरपोर्ट पर उतरी और वहां से सीधे ताज होटल के लिए रवाना हुई. 

शाम 4:30 बजे: स्टेडियम के पीछे वाले गेट पर अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई. इसी वक्त पुलिस और आयोजकों की तैयारियों पर सवाल खड़े होने लगे.

शाम 4:30 बजे: उसी समय RCB की टीम कर्नाटक विधानसभा पहुंची थी, जहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने उनका स्वागत किया. 

शाम 6:10 बजे: टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची, जहां प्रशंसकों की भारी भीड़ पहले से मौजूद थी. 

शाम 6:30 बजे: परेड और समारोह खत्म होने के बाद टीम स्टेडियम से रवाना हुई.

पुलिस की तैयारियों पर उठे सवाल 

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की तैयारियों पर अब सवाल उठ रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भीड़ को ठीक से नियंत्रित नहीं किया गया, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. 

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किया मुआवजे का ऐलान

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने RCB विजय परेड के दौरान हुई भगदड़ पर गहरा दुख जताया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस हादसे में 11 लोगों की जान गई है और 33 लोग घायल हुए हैं. सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई, इसके बाद आगे की व्यवस्था क्रिकेट एसोसिएशन को संभालनी थी," उन्होंने बताया कि स्टेडियम में एक छोटा गेट था, जहां भारी भीड़ जमा हो गई. भीड़ ने जबरदस्ती दरवाजा तोड़ दिया, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई.

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि घायलों का इलाज पूरी तरह मुफ्त कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले की गंभीरता से जांच करेगी और जरूरी कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

ये भी पढ़ें-

RCB की जीत का जश्न मातम में कैसे बदला! बेंगलुरु में कब और किस बात पर मची भगदड़ | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget