एक्सप्लोरर

बेंगलुरु में कैसे मची भगदड़, आरसीबी के जश्न के दौरान क्या हुआ? जानें बड़ी बातें

Bangalore Stampede: बेंगलुरु में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई है, वहीं कई लोग घायल हैं. भगदड़ को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आयी हैं.

Bangalore Stampede: बेंगलुरु में मची भगदड़ की जगह से 11 लोगों की मौत हो गई. 18 साल के बाद आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम आरसीबी के फैंस लाखों की संख्या में जश्न मनाने पहुंचे थे. रिपोर्ट के मुताबिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता 35 हजार लोगों की है, लेकिन यहां 2 से 3 लाख लोग पहुंच गए. इस हादसे के बाद कर्नाटक सरकार सवालों के घेरे में है.

चिन्नास्वामी स्टेडियम खिलाड़ियों के पहुंचने से पहले ही खचाखच भरा हुआ था. बाहर भारी संख्या में मौजूद फैंस अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे. यह देख सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ताला लगा दिया, लेकिन फैंस फिर भी नहीं माने और धक्का देकर गेट खोलने की कोशिश करने लगे. कई फैंस पेड़ पर चढ़कर, दीवार फांदकर स्टेडियम में घुसने की कोशिश करते नजर आए. हालात नहीं संभले तो कर्नाटक पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इसी दौरान भगदड़ मच गई.

भगदड़ की पूरी टाइमलाइन

  • 4 मई, दोपहर 2: 45 मिनट 
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम HAL एयरपोर्ट पर पहुंची. इसके बाद टीम ताज होटल गई.
  • 4 मई, शाम 4:30 बजे 
    स्टेडियम के पीछे वाले गेट पर भगदड़ मची 
  • 4 मई, शाम 4:30 बजे 
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम विधानसभा पहुंची थी, जहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने टीम का स्वागत किया था.
  • 4 मई, शाम 6:10 बजे
    टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची.  
  • 4 मई, शाम 6:30 बजे
    कार्यक्रम खत्म होने के बाद टीम निकली

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने क्या दी प्रतिक्रिया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि वे इस घटना के बाद किसी का बचाव नहीं कर रह हैं, लेकिन इस पर सियासत नहीं होनी चाहिए. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, ''ऐसा नहीं होना चाहिए था और हमें इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी. स्टेडियम की क्षमता 35,000 है, लेकिन वहां 3 लाख से ज्यादा लोग थे. स्टेडियम के गेट तोड़ दिए गए. हम इस घटना के लिए माफी मांगते हैं.''

कब और कैसे बने भगदड़ के हालात

दरअसल यह मामला कब्बन पार्क मेट्रो स्टेशन से स्टेडियम की तरफ जाने वाले रास्ते का है. इन दोनों के बीच करीब 50 मीटर की ही दूरी है. भगदड़ गेट नंबर 2 AB, 6 AB और 17 पर मची. भारी संख्या में पहुंचे लोगों को देखकर स्टेडियम के गेट बंद कर दिए गए. इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया. लाठी चार्ज से बचने के लिए लोग भागने की कोशिश करने लगे और भगदड़ मच गई. 

प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''बेंगलुरु में हुई दुर्घटना बहुत ही हृदयविदारक है. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.'' 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ''आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई दुखद भगदड़ दिल दहला देने वाली है. उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया. सभी घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
स्टालिन ने हार के बाद DMK में किए बड़े बदलाव, इन पदों पर तय की उम्र सीमा
स्टालिन ने हार के बाद DMK में किए बड़े बदलाव, इन पदों पर तय की उम्र सीमा
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget