एक्सप्लोरर

'चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार जिम्मेदार', RCB विक्ट्री परेड को लेकर तेजस्वी सूर्या का बड़ा हमला

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसको लेकर बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को जिम्मेदार ठहराया है.

Bengaluru Stampede: बेंगलुरु में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. लाखों की भीड़, अपर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और असंगठित प्रबंधन ने इस खुशी के माहौल को शोक में बदल दिया.

इस घटना ने राजनीतिक हलकों में भी उबाल ला दिया है. मामले पर बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने इस घटना की पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर डाल दी. अमेरिका में बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहते हुए एक निजी टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में सूर्या ने कहा, 'यह कोई आतंकरोधी ऑपरेशन नहीं था जिसके लिए खुफिया इनपुट की जरूरत होती. यह सिर्फ सामान्य प्रशासन और योजना की विफलता है.'

तेजस्वी सूर्या के तीखे सवाल 

तेजस्वी सूर्या ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री ने लाखों लोगों को खुलेआम समारोह में बुलाया, लेकिन व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं किया गया. सूर्या ने आरोप लगाया कि जब हालात बिगड़े तो पुलिस कमिश्नर, आरसीबी अधिकारी और मुख्यमंत्री के अपने राजनीतिक सचिव को बलि का बकरा बनाया गया. तेजस्वी सूर्या ने अपनी बात को साचा बैरन कोहेन की फिल्म "द डिक्टेटर" से जोड़ते हुए कटाक्ष किया. उन्होंने आरसीबी ट्रॉफी के साथ उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की तस्वीर का भी मजाक उड़ाया और उन्होंने पूछा कि पिछले 18 सालों में स्थानीय क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने क्या किया है? RCB की जीत में उनका क्या योगदान है?

असली जिम्मेदार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री-तेजस्वी सूर्या
घटना के बाद मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के. गोविंदराज, पुलिस आयुक्त बी. दयानंद और सूचना विभाग प्रमुख हेमंत निंबालकर को निलंबित कर दिया गया. साथ ही, RCB के मार्केटिंग प्रमुख और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया. तेजस्वी सूर्या ने इन कार्रवाइयों को “डैमेज कंट्रोल” और “दिखावा” बताते हुए कहा कि असली ज़िम्मेदार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने खुद को बचाने के लिए दूसरों को बलि का बकरा बना दिया.

मुंबई में टी20 वर्ल्ड कप विजय जुलूस की मिसाल
तेजस्वी ने मुंबई में 2024 टी20 विश्व कप जीत के बाद हुए विजय जुलूस का उदाहरण देते हुए कहा, “वहां 15-16 लाख लोग जमा हुए थे, लेकिन एक भी अप्रिय घटना नहीं हुई. वजह थी - बेहतर योजना, समर्पित प्रशासन और जिम्मेदारी. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह मानव निर्मित त्रासदी थी जिसे रोका जा सकता था, अगर राज्य सरकार ने पहले से समुचित प्रबंध किए होते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
7 साल पहले लद्दाख बना केंद्र शासित प्रदेश, UIDAI ने आधार कार्ड में अब दिया अलग इकाई का दर्जा
7 साल पहले लद्दाख बना केंद्र शासित प्रदेश, UIDAI ने आधार कार्ड में अब दिया अलग इकाई का दर्जा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, LPG लेकर भारत आ रहा एक और जहाज, होर्मुज पार कर चुका है 'जग विक्रम'
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, LPG लेकर भारत आ रहा एक और जहाज, होर्मुज पार कर चुका है 'जग विक्रम'

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran Talk Fail: होर्मुज स्ट्रेट, न्यूक्लियर और बैलिस्टिक मिसाइलें.... पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच क्यों फेल हो गई बातचीत?
होर्मुज स्ट्रेट, न्यूक्लियर और बैलिस्टिक मिसाइलें.... पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच क्यों फेल हो गई बातचीत?
Mathura Boat Accident: यमुना नाव हादसे में अब तक 11 की मौत, 5 अभी भी लापता, ठेकेदार और नाविक गिरफ्तार
मथुरा: यमुना नाव हादसे में अब तक 11 की मौत, 5 अभी भी लापता, ठेकेदार और नाविक गिरफ्तार
'इन आंखों की मस्ती' से 'दम मारो दम' तक, आशा भोसले के ये 10 गाने आज भी फैंस के दिलों में हैं बसते
'इन आंखों की मस्ती' से 'दम मारो दम' तक, आशा भोसले के ये 10 गाने आज भी फैंस के दिलों में हैं बसते
IPL 2026 में पहली जीत के बाद भी ऋतुराज गायकवाड़ को हुआ लाखों का नुकसान, BCCI ने ठोका जुर्माना
IPL 2026 में पहली जीत के बाद भी ऋतुराज गायकवाड़ को हुआ लाखों का नुकसान, BCCI ने ठोका जुर्माना
US Iran Peace Talks in Pakistan: अमेरिका के खिलाफ युद्ध में ईरान का साथ देगा चीन? खुफिया रिपोर्ट ने बढ़ाई डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन!
अमेरिका के खिलाफ युद्ध में ईरान का साथ देगा चीन? खुफिया रिपोर्ट ने बढ़ाई डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन!
US Iran Peace Talks in Pakistan: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फेल, अब पाकिस्तान ने दोनों पक्षों के सामने रखी ये डिमांड
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फेल, अब पाकिस्तान ने दोनों पक्षों के सामने रखी ये डिमांड
2 लाख लगाकर कमा सकते हैं 10 लाख, टमाटर की खेती का यह तरीका बदल देगा किस्मत
2 लाख लगाकर कमा सकते हैं 10 लाख, टमाटर की खेती का यह तरीका बदल देगा किस्मत
किताबें हैं या सोने के बिस्किट? स्कूलों की मनमानी से महंगी किताबें खरीदने को मजबूर हैं पैरेंट्स, वीडियो वायरल
किताबें हैं या सोने के बिस्किट? स्कूलों की मनमानी से महंगी किताबें खरीदने को मजबूर हैं पैरेंट्स
Embed widget