एक्सप्लोरर

बेंगलुरु में एक दिन में सर्वाधिक 17 हजार से ज्यादा कोविड-19 केस आए, एक्टिव केस की संख्या 1.6 लाख के पार

कर्नाटक में शनिवार को करीब कोरोना संक्रमण के 30 हजार से ज्यादा नए मामले आए. वहीं, बेंगलुरु में 17 हजार से ज्यादा केस आए, जो एक दिन के मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है. बेंगलुरु में 1.6 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हो गए हैं.

बेंगलुरु: कर्नाटक में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. शनिवार को करीब 30,000 कोविड -19 के नए मामले सामने आए जो कि राज्य में एक दिन में आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है. कोरोना के कारण 208 लोगों की मौत हुई. सरकारी आंकड़ों के अनुसार पॉजिटिविटी रेट 15.52 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.7 प्रतिशत है.

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु ने भी 17,000 से अधिक नए मामलों आए. शहर में एक दिन में आए मामलों में यह संख्या सबसे ज्यादा है. राज्य में कुल 2.3 लाख एक्टिव केस हैं, जिनमें बेंगलुरु में 1.6 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं.

सलाहकार समिति ने कड़े प्रतिबंध लगाने का दिया सुझाव
कोविड पर कर्नाटक की तकनीकी सलाहकार समिति ने राज्य सरकार से संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाने को कहा है, जिसमें दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन भी शामिल है. पैनल के सदस्यों ने राज्य सरकार से संकट से निपटने के लिए अस्पतालों के बेड की संख्या बढ़ाने के लिए कहा भी है.

पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के गिरधर बाबू के मुताबिक, "दो मुख्य रणनीति हैं सबसे पहले, हमें मामलों की संख्या को कम करने की आवश्यकता है और यह केवल कम से कम 14 दिनों के कड़े लॉकडाउन से होगी. दूसरा, हमें सभी निजी मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग होम और अस्पतालों से यथासंभव अधिक बेड लेकर बेड कैपिसिटी को बढ़ाना चाहिए"

कोविड मरीजों के लिए बेड रिजर्व नहीं रखने पर प्राइवेट अस्पतालों को भेजे नोटिस
बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के चीफ गौरव गुप्ता ने कहा कि उनके कर्मचारी कोविड वार रूम में ओवरटाइम काम कर रहे हैं. बीबीएमपी ने 50 प्रतिशत बेड कोविड मरीजों के लिए रिजर्व नहीं रखने वाले प्राइवेट अस्पतालों को नोटिस भेजे हैं.

मेडिकल ऑक्सीजन की बढ़ रही है मांग
एक वीडियो कांफ्रेंस में राज्य के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने 1,471 टन ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की दो लाख खुराकों की आपूर्ति करने का केंद्र से आग्रह किया है. राज्य में बढ़ती मांग से ऑक्सीजन की कमी होने लगी है. कोरोना से निपटने के लिए राज्य ने नाइट और वीकेंड कर्फ्यू भी लगाया है और गैर-जरूरी दुकानों और बिजनेस को बंद रखने का आदेश दिया गया है.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र को केंद्र से रेमडेसिविर की 4.35 लाख शीशी मिलेंगी, CM ठाकरे ने पीएम मोदी का जताया आभार

वायुसेना ने संभाला मोर्चा: ऑक्सीजन टैंकर लेकर सिंगापुर से भारत लौटे IAF के विमान, नौसेना भी निभा रही अहम भूमिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget