एक्सप्लोरर

Bengaluru Metro Fares: बेंगलुरु में महंगा हो गया मेट्रो का सफर, 50% बढ़ गया किराया; देखें नई दरों की पूरी लिस्ट

Bengaluru Metro Fares: बेंगलुरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मेट्रो का किराया बढ़ा दिया है. पहले जो टिकट 60 रुपए का होता था, अब वह 90 रुपए का कर दिया गया है.

Bengaluru Metro Fares: बेंगलुरु में मेट्रो का सफर अब महंगा हो गया है. टिकट दरों में 50 फीसदी तक का इजाफा कर दिया गया है. बेंगलुरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने किराया निर्धारण समिति की सिफारिश पर शनिवार को यह फैसला लिया और रविवार यानी आज (9 फरवरी) से बढ़ा हुआ किराया लागू हो गया.

BMRCL ने एक बयान जारी कर बताया है कि उसने भी ओला और उबर जैसी टैक्सी सेवाओं की तरह व्यस्त और कम व्यस्त घंटों के लिए अलग-अलग किराया दरें निर्धारित की हैं. इसके साथ ही न्यूनतम बैलेंस की राशि भी 80% बढ़ाई गई है.

शनिवार (8 फरवरी) तक बेंगलुरु मेट्रो का अधिकतम किराया 60 रुपए था जो अब 90 रुपए हो गया है. वहीं न्यूनतम बैलेंस 50 रुपए था, उसे भी 90 रुपए कर दिया गया है.

क्या हैं नई दरें?
0 से 2 किलोमीटर: 10 रुपए
2 से 4 किलोमीटर: 20 रुपए
4 से 6 किलोमीटर: 30 रुपए
6 से 8 किलोमीटर: 40 रुपए
8 से 10 किलोमीटर: 50 रुपए
10 से 12 किलोमीटर: 60 रुपए
15 से 20 किलोमीटर: 70 रुपए
20 से 25 किलोमीटर: 80 रुपए
25 किलोमीटर से ज्यादा: 90 रुपए
न्यूनतम बैलेंस राशि: 90 रुपए

स्मार्ट कार्ड पर कितनी छूट?
BMRCL ने बताया है कि सभी रविवार और राष्ट्रीय छुट्टियों पर स्मार्ट कार्ड पर 10 प्रतिशत की दर से किराए में छूट रहेगी. स्मार्ट कार्ड पर व्यस्त घंटों के दौरान भी 5% की छूट मिलेगी. कम व्यस्त घंटों में स्मार्ट कार्ड के जरिए 10 फीसदी तक सस्ती टिकट मिल सकेगी.

कम व्यस्त घंटों की डिटेल
BMRCL के मुताबिक कम व्यस्त घंटे सुबह मेट्रो सेवा शुरू होने के समय से सुबह 8 बजे तक, फिर दोपहर से शाम 4 बजे तक और रात 9 बजे से बंद होने तक माने गए हैं.

पिछले दिनों बसों के किराये में हुई थी बढ़ोतरी
हाल ही में बेंगलुरु में सरकारी बसों में भी किराया वृद्धि की गई थी. बसों का किराया 15% बढ़ाया गया था. इस फैसले के ठीक बाद मेट्रो का किराया बढ़ाने का फैसला लिया गया.

यह भी पढ़ें...

Air Force and Army Chief in Tejas: पहली बार दो सेनाओं के चीफ तेजस LCA में भरेंगे उड़ान, एयरफोर्स चीफ के साथ बैठेंगे आर्मी प्रमुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, शाम 4 बजे ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, शाम 4 बजे ली अंतिम सांस
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
‘यह शक पैदा करता है...’ अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर क्या बोले उनके डॉक्टर?
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले - 'कोई ताकत...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले - 'कोई ताकत...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget