एक्सप्लोरर

Bengaluru: पानी से लबालब भरी सड़क पर फंस गया था शख्स, सुरक्षा गार्ड ने किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

Bengaluru News: बेंगलुरु में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. सड़कें जममग्न हैं और इसी कारण एक व्यक्ति पानी के बीच फंस गया. सुरक्षा गार्ड ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया.

Bengaluru Waterlogging Video: कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश (Heavy Rain In Bengaluru) हो रही है. इसी बीच एक व्यक्ति को आज स्थानीय सुरक्षा गार्ड ने बचाया, जब वह एक जलमग्न सड़क पर बुरी तरह से फंस गया था. रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आप एक व्यक्ति को पानी में संघर्ष करते हुए देख सकते हैं. 

सामने आया रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ये घटना बेंगलुरु में मराठाहल्ली-सिल्क बोर्ड जंक्शन रोड के पास की है. कुछ राहगीरों के साथ सुरक्षा गार्ड की वर्दी पहने पुरुषों को पानी से एक आदमी को खींचते हुए देखा जा सकता है.

भारी बारिश में डूबा बेंगलुरु!

बेंगलुरु के कई इलाके जलमग्न हैं और रात भर हुई भारी बारिश के बाद सड़कें पानी से लबालब भर चुकी हैं.  शहर के महत्वपूर्ण जंक्शनों पर ट्रैफिक जाम की सूचना है. एक हफ्ते में यह दूसरी बार है जब कर्नाटक राज्य की राजधानी में इतना भीषण जलभराव हो रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, मौसम कार्यालय ने 9 सितंबर तक पूरे कर्नाटक में, विशेष रूप से बेंगलुरु और राज्य के तटीय भागों में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है. कोडगु, शिवमोग्गा, उत्तर कन्नड़, दक्षिण कन्नड़, उडुपी और चिक्कमगलुरु जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मध्य प्रदेश में कहर बनकर टूट रही है बारिश

मध्य प्रदेश में भी बारिश (Rain In Madhya Pradesh) कहर बनकर टूट रही है. यहां के सीहोर जिले में सितंबर महीने में अगस्त जैसी आफत देखने को मिल रही है. 4 सितंबर यानी कल हुई भारी बारिश की वजह से सीहोर के अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट पर सैलाब आ गया और इस कारण यहां 100 लोग फंस गए और उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा. वहीं डिडोरी में जान जोखिम में डालकर लोग सफर करने को मजबूर हैं.

ये भी पढ़ें- India Israel Relations: गुजरात में बोले विदेशी मंत्री जयशंकर- 'वो दिन गए जब राजनीति विदेशी नीति पर हावी होती थी'

ये भी पढ़ें- Karnataka: यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी शिवमूर्ति शरणारु को कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War Impact on India: ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
जब राम मंदिर की अपनी गौशाला नहीं, फिर 84 करोड़ की जमीन पर उगा चारा किसने खाया? कांग्रेस ने पूछे सवाल
जब राम मंदिर की अपनी गौशाला नहीं, फिर 84 करोड़ की जमीन पर उगा चारा किसने खाया? कांग्रेस ने पूछे सवाल
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के आरोपी बेटे भागीरथ को मिली रेगुलर जमानत, 50 से ज्यादा दिन के बाद कोर्ट ने दी राहत
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के आरोपी बेटे भागीरथ को मिली जमानत
ममता को झटका देने वाले इन नेताओं को BJP ने बंगाल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, देखें लिस्ट
ममता को झटका देने वाले इन नेताओं को BJP ने बंगाल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, देखें लिस्ट

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget