एक्सप्लोरर

बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी, POCSO के केस में हुई कार्रवाई

POCSO Case Against BS Yediyurappa: बीजेपी के दिग्गज नेता बीएम येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पॉक्सो केस में उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है.

Non Bailable Arrest Warrant: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ बेंगलुरु की अदालत ने आज गुरुवार (13 जून) को POCSO मामले में गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. वहीं, बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने अपनी जमानत के लिए एप्लाई किया है.

पुलिस के मुताबिक, येदियुरप्पा पर एक 17 साल की लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पोक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोप लगाया गया कि उन्होंने इस साल 2 फरवरी को बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी में अपने आवास पर एक बैठक के दौरान उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया.

इस वक्त येदियुरप्पा दिल्ली में हैं. उनके खिलाफ पॉक्सो मामले की जांच कर रही सीआईडी ने अदालत में येदियुरप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने को लेकर याचिका दाखिल की थी, जिसमें अब उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है. इससे पहले गृह मंत्री ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो सीआईडी येदियुरप्पा गिरफ्तार कर सकती है. सीआईडी ने येदियुरप्पा को 12 जून को इस मामले में पेश होने को कहा था लेकिन येदियुरप्पा ने कहा था की वो दिल्ली में है लिहाजा 17 जून को सीआईडी के सामने पेश होंगे.

क्या है मामला?

गौरतलब है कि 14 मार्च को एक महिला ने बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था की उनकी नाबालिग बेटी के साथ येदियुरप्पा ने यौन शौषण किया था जब वह दोनों येदियुरप्पा के घर किसी काम को लेकर गए थे. मामला गंभीर था तो कर्नाटक सरकार ने इस मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी थी. बीएस येदियुरप्पा इस मामले में एक बार सीआईडी के सामने पेश भी हुए थे.

शिकायत करने वाली महिला की हो चुकी है मौत

इस बीच 26 मई को शिकायतकर्ता महिला की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है वो कई दिन से बीमार थी. इसके बाद पीड़िता के भाई ने कर्नाटक हाई कोर्ट में एक रिट पिटीशन दर्ज की और येदियुरप्पा की गिरफ्तार की मांग की थी. वहीं इस पॉक्सो मामले को खारिज करने के लिए बीएस येदियुरप्पा ने भी अदालत में याचिका दायर की. येदियुरप्पा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया था. हालांकि अब अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें: NEET को लेकर आया सुप्रीम फैसला तो शिक्षा मंत्री बोले- 'पेपर लीक का कोई सबूत नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget