एक्सप्लोरर

PCS Jyoti Maurya: अफेयर, बेवफाई और प्राइवेट तस्वीरें... ज्योति-आलोक मौर्य की अब तक की कहानी की 10 बड़ी बातें

Bareilly SDM Jyoti Maurya: बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. अब ज्योति मौर्य ने पति पर आरोप लगाया है कि आलोक के पास उसकी प्राइवेट तस्वीरें हैं.

PCS Jyoti Maurya: बरेली की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य अपने पति के साथ विवाद को लेकर काफी चर्चाओं में हैं. ज्योति पर आरोप है कि उसने अपने पति से बेवफाई की और किसी और शख्स से अफेयर चलाया. जबकि उसके पति आलोक मौर्य ने शादी के बाद उसे अधिकारी बनाने में पूरा सहयोग किया था. इतना ही नहीं ज्योति आलोक से तलाक भी लेना चाहती थी. आलोक मौर्य ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बीवी और मनीष दुबे उसे जान से मारना चाहते हैं, जिसको लेकर उसने सीएम योगी से भी न्याय की गुहार लगाई है.

मियां-बीवी के इस विवाद के बाद अब कहानी में एक नया मोड़ आ गया है. ज्योति मौर्य का आरोप है कि उसके पति आलोक मौर्य पर उसकी प्राइवेट तस्वीरें हैं, जिसे वो वायरल कर देगा. उनका कहना है कि पति आलोक मौर्य ने मेरा व्हाट्सएप अकाउंट हैक किया था, जिसमें मेरी कुछ प्राइवेट फोटोज हैं. इसके साथ ही आलोक के पास उनके  कुछ डॉक्यूमेंट्स और गोपनीय चीजें भी हैं, जिसका वो गलत इस्तेमाल कर सकता है. 

अब तक की कहानी की 10 बड़ी बातें

  • यह पूरा मामला उस दौरान सामने आया, जब प्रयागराज के रहने वाले आलोक मौर्य ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को पीसीएस अधिकारी बनाने में पूरा सपोर्ट किया, लेकिन ज्योति उसे धोखा दे रही थी और उसका अफेयर होमगार्ड कमांडेट मनीष दुबे से चल रहा था.
  • आलोक मौर्य के मुताबिक, मनीष दुबे साल 2020 से ज्योति के संपर्क में है और दोनों ने उसे जान से मारने की भी कोशिश की. वहीं दूसरी ओर, ज्योति मौर्य ने भी पति पर धोखे से शादी करने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया.
  • आलोक मौर्य ने दावा किया कि फरवरी महीने में दोनों को सरकारी आवास पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था. पति-पत्नी की यह कलह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
  •  इस केस में कई व्हाट्स एप चेट और रिकॉर्डिंग भी वायरल हो रही है, जिसके बाद  होमगार्ड कमांडेट मनीष दुबे को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए गए हैं.
  •  एक रिकॉर्डिंग में ज्योति मौर्य कहती हैं कि आलोक उसे तलाक देने को राजी नहीं है. इसके बाद दोनों के बीच उसे रास्ते से हटाने को लेकर भी बात होती है हालांकि एबीपी न्यूज इस रिकॉर्डिंग की पुष्टि नहीं करता है.
  • आलोक मौर्य ने भी अपनी शिकायत के साथ सुबूत के तौर पर कई व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड आदि सौंपे थे. फॉरेंसिक जांच में आरोप सही पाए गए और मनीष दुबे को निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं.
  • अब ज्योति मौर्य का आरोप है कि आलोक मौर्य पर उसकी प्राइवेट तस्वीरें हैं. ज्योति के मुताबिक, अगर आलोक के खिलाफ कोई एक्शन लिया जाता है तो वो उसे वायरल कर देगा.
  •  वहीं दूसरी ओर जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए हैं जिसके बाद अब ज्योति मौर्य पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है.
  • आलोक मौर्य का कहना है कि साल 2010 में उनकी लखनऊ की ज्योति मौर्य से शादी हुई थी. शादी के बाद आलोक ने अपनी पत्नी को उच्च शिक्षा दिलाई और 2015 में वो पीसीएस अधिकारी बन गईं.
  • आलोक ने आगे बताया कि साल 2020 में वो मनीष दुबे के संपर्क में आईं और उनसे दूर होती चली गईं. 

यह भी पढ़ें:-

Chandrayaan 3: क्या होता है प्रपल्शन मॉड्यूल? जानें इसरो के लैंडर-रोवर कैसे करेंगे मिशन मून को पूरा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget