एक्सप्लोरर

UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा

UP में UGC विवाद और गहराता दिख रहा है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा ने बड़ा दावा किया है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के समानता संबंधी विनियमों को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से सवाल पूछना पार्टी के एक कार्यकर्ता को भारी पड़ गया. आरोप है कि बीजेपी के एक पार्षद ने कार्यकर्ता की पिटाई कर दी.

पार्टी कार्यकर्ता रोहित तिवारी उर्फ काका ने सोमवार शाम दारागंज थाने में बीजेपी पार्षद विनय मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. यह घटना रविवार को यहां परेड ग्राउंड में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान हुई. रोहित तिवारी और एक अन्य व्यक्ति ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से UGC के ‘उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को प्रोत्साहन’ संबंधी विनियमों को लेकर सवाल किया था. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ. कार्यक्रम को संबोधित कर रहे मौर्य से दोनों व्यक्तियों ने पूछा, 'आप हमारे बारे में कब बोलेंगे? कृपया UGC के बारे में बोलिए.'  इस पर मौर्य ने कहा, 'अभी आप चुप रहो. चलो, मैं सब कुछ बोलूंगा. मैं कोई चीज बोलने से कभी नहीं रुकता हूं.'

विनय कुमार मिश्रा ने क्या कहा?

वहीं UGC के मुद्दे पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान कथित थप्पड़ कांड को लेकर हुए विवाद पर, आरोपी विनय कुमार मिश्रा का ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि 1 तारीख को प्रयागराज के परेड ग्राउंड में एक सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि थे. जैसा कि आप जानते हैं, भारतीय संस्कृति में 'अतिथि देवो भव:' की परंपरा है.

मिश्रा ने कहा कि जब हम किसी कार्यक्रम में अतिथि को आमंत्रित करते हैं, तो उनका सम्मान और गरिमा बनाए रखना हमारा कर्तव्य है. जब डिप्टी CM बोल रहे थे और समुदाय से जुड़े मुद्दों पर बात करने वाले थे, तभी रोहित तिवारी - जो मंच से पहले ही अपनी बात रख चुके थे - एक कैमरामैन के साथ मंच के सामने आए और उनसे UGC के मुद्दे पर बोलने के लिए कहा. इस पर डिप्टी CM ने कहा, 'मैं बोलूंगा; मुझे बोलने से कोई नहीं रोक सकता.' वे इस मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार थे. अपना भाषण पूरा करने के बाद, उन्होंने ज्ञापन भी स्वीकार किया और हमें भरोसा दिलाया कि वे इस मामले को अपने स्तर पर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सामने उठाएंगे.

राहुल सांकृत्यायन एबीपी लाइव में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और स्टेट्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्हें राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध और राज्यों की समकालीन राजनीतिक गतिविधियों की कवरेज में एक दशक से अधिक का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और फीचर डेस्क से की और इसके बाद न्यूज़18 हिंदी, वनइंडिया हिंदी और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया.   राहुल ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और महाकुंभ 2025 जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों की कवरेज की है. पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें हिंदी साहित्य और वैचारिक लेखन में भी विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'काशी और मथुरा में भी दीपोत्सव मनेगा', दिवाली से पहले संगीत सोम का बड़ा बयान
'काशी और मथुरा में भी दीपोत्सव मनेगा', दिवाली से पहले संगीत सोम का बड़ा बयान
'संस्कृति मिटाने की कोशिश का मिला जवाब', वाराणसी में जीत पर बोले अखिलेश यादव
'संस्कृति मिटाने की कोशिश का मिला जवाब', वाराणसी में जीत पर बोले अखिलेश यादव
JDU-LJP (R) की UP में नो एंट्री! चिराग, नीतीश की उम्मीदों को झटका देंगे BJP के सहयोगी
JDU-LJP (R) की UP में नो एंट्री! चिराग, नीतीश की उम्मीदों को झटका देंगे BJP के सहयोगी
बृजभूषण सिंह बोले- 'देश को नेपाल-पाकिस्तान के नजरिए से देखते हैं राहुल गांधी'
बृजभूषण सिंह बोले- 'देश को नेपाल-पाकिस्तान के नजरिए से देखते हैं राहुल गांधी'
Advertisement

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी, यूएस में मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी, यूएस में मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग
IND vs NZ ODI Head to Head: भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड 
भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड 
JDU-LJP (R) की UP में नो एंट्री! चिराग, नीतीश की उम्मीदों को झटका देंगे BJP के सहयोगी
JDU-LJP (R) की UP में नो एंट्री! चिराग, नीतीश की उम्मीदों को झटका देंगे BJP के सहयोगी
Embed widget