एक्सप्लोरर

Bangalore Crime: अपार्टमेंट के बाहर खेल रही थी मासूम, पार्किंग से निकली SUV ने रौंदा, बेंगलुरु में सीसीटीवी में कैद हुई दिल दहलाने वाली वारदात

Bangalore Crime News: बेंगलुरु में एक अपार्टमेंट के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को SUV कार चालक ने रौंद दिया. परिवार को लगा कि उसे गिरने से चोट आई है लेकिन CCTV जांच में घटना के बारे में पता चला.

Bangalore  SUV Car Smashed Three Years Child : बेंगलुरु से एक दिल दहलाने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां एक अपार्टमेंट परिसर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची को रविवार (17 दिसंबर) को पार्किंग से बाहर आ रही एक एसयूवी कार ने कुचल दिया.

कार चालक जब वहां गाड़ी अपार्टमेंट की पार्किंग से बाहर निकाल रहा था, तब बच्ची बाहर खेल रही थी लेकिन उसने परवाह नहीं की और उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गया. बच्ची के पिता अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड हैं.

सीसीटीवी तस्वीर आई है सामने
दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु के बेलंदूर में सड़क के उस पार लगे एक सीसीटीवी में यह खौफनाक वारदात कैद हुई है. इस दृश्य में एक एसयूवी पार्किंग से निकलते समय कुछ सेकंड रुकती है और फिर बच्ची को कुचल देती है. इसके बाद कार का चालक वहां रुकता नहीं है और वाहन लेकर बेफिक्र चला जाता है. पुलिस ने कार नंबर और बाकी डिटेल के जरिए मालिक की पहचान की है.

ऊपर कार गुजर जाने के बाद भी चल रही थी बच्ची लेकिन...
पता चला है कि कार से कुचलने की वजह से बच्ची को दाहिने हाथ, कंधे और अन्य अंगों पर चोटें आईं. वीडियो में दिख रहा है कि जब कार चली गई तब भी वह चलती रही. लेकिन बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

सूत्रों ने कहा कि इमारत के सुरक्षा गार्ड परिवार ने सोचा कि उनकी बेटी अरबीना जथार को गिरने के बाद चोटें लगी हैं. सेंट जॉन्स हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के दौरान डॉक्टर ने चोटों पर संदेह जताया. जब पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि उसे किसी कार ने कुचल दिया था.

कार चालक के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज
इस मामले में सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और भारतीय मोटर वाहन अधिनियम के तहत हिट एंड रन का मामला दर्ज किया गया है.

फिलहाल मामले की जांच चल रही है. मामला आगे की जांच के लिए बेलंदूर यातायात पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित कर दिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि कार मालिक की पहचान कर ली गई है. इस बात की जांच की जा रही है कि घटना के वक्त कार कौन चला रहा था.

 ये भी पढ़ें:Delhi Crime News: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का फोन आये तो सावधान! ठगी के आरोप में 7 गिरफ्तार, भारी संख्या में ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget