एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: 'मैजिशियन जो करते हैं वो...' , Suhani Shah के मैजिक पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री ?

Dhirendra Shastri: धीरेंद्र शास्त्री के कथित चमत्कारों के सामने आने के बाद मैजिशियन सुहानी शाह ने भी मन पढ़कर दिखाया था. सुहानी शाह को लेकर अब बागेश्वर धाम सरकार ने जवाब दिया है.

Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों खूब सुर्खियों में है. धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में होने वाले कथित चमत्कारों पर उनके भक्तों को भरोसा है तो बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो इसे चमत्कार नहीं, बल्कि ट्रिक बताते हैं. कई लोग तो कहते हैं कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अंधविश्वास फैलाते हैं. धीरेंद्र शास्त्री ने इन दावों और सवालों को लेकर एबीपी न्यूज पर जवाब दिया है.

सवालों पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी. यानि जिसकी जैसी भावना होती है, वह भगवान को उसी रूप में देखता है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि न तो हम कभी कहते हैं कि हम चमत्कारी हैं और न हमने कभी ये कहा कि हम ईश्वर हैं. जो आम इंसान है, वही हम हैं.

अपने पास इन कथित दिव्य शक्तियों के बारे में बताते हुए धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि गुरु कृपा, ध्यान, अध्यात्म की मंत्र कृपा, हमारी वैदिक परंपरा... इन सबकी मदद से वो ऐसा कर पाते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि जब वह दरबार में बैठते हैं, बागेश्वर बाला जी का ध्यान करते हैं तो ये हो जाता है.

मैजिशियन ने किया था दावा
ये तो थे धीरेंद्र शास्त्री के दावे. इन दावों पर सवाल भी बहुत हैं. कई सारे मैजिशियन और माइंड रीडर भी ऐसा करने का दावा करते हैं. ऐसी ही एक युवा मैजिशियन सुहानी शाह कुछ दिन पहले ही एबीपी न्यूज पर आई थीं और उन्होंने कैमरे के सामने लोगों का माइंड रीड कर बताया था. हालांकि, सुहानी शाह इसे कोई चमत्कार नहीं कहती हैं. वे इसे एक ट्रिक बताती हैं जो अभ्यास के साथ सीखी जा सकती है.

सुहानी शाह के दावों पर बोले धीरेंद्र शास्त्री
सुहानी शाह के दावों पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कला और दरबार में जमीन आसमान का फर्क है. मैजिशियन जो करते हैं वो कला है. कांच और मणि एक जैसे दिखाई तो देते हैं, लेकिन मणि जैसी लीला नहीं कर सकता. हालांकि, धीरेंद्र शास्त्री ने मन पढ़ लेने वाली कला की बात मानी और कहा कि वह इसे नकारते नहीं हैं, लेकिन वे जो करते हैं, वह कृपा है.

भगवान राम को भी नहीं छोड़ा- शास्त्री
अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आरोप लगाने वालों ने तो भगवान राम को भी नहीं छोड़ा. मुझे आरोप लगाने वालों से मतलब नहीं है. भारतीय मंत्र चिकित्सा से लोगों का इलाज संभव है. भगवान बालाजी की कृपा से मैं ये कर पा रहा हूं. इसमें किसी को मिर्ची लगती है तो लगे.

यह भी पढ़ें

'...एक परसेंट लोगों की कोई वैल्यू नहीं', हिंदू राष्ट्र को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget