एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: इंजीनियरिंग का छात्र खुर्शीद अहमद बना 'आतंकी', परिवार ने वापसी की अपील की

परिवार वालों का कहना है कि पुलवामा के अरबल गांव का रहने वाला खुर्शीद आतंकी संगठन में शामिल हो गया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. खुर्शीद पिछले कई दिनों से गायब है और उसकी मां की तबियत बेहद खराब है.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पढ़े-लिखे युवाओं का आतंक के प्रति झुकाव का एक और मामला सामने आया है. जहां दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में बीटेक (इंजीनियरिंग) का छात्र खुर्शीद अहमद मलिक कथित तौर पर आतंकी संगठन में शामिल हो गया. खुर्शीद के परिवार वालों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर उसकी वापसी की अपील की है.

परिवार वालों का कहना है कि अरबल गांव का रहने वाला खुर्शीद आतंकी संगठन में शामिल हो गया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. खुर्शीद पिछले कई दिनों से गायब है और उसकी मां की तबियत बेहद खराब है. खुर्शीद के भाई कय्यूम मलिक ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है. वहीं पुलिस ने कहा है कि वे हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं.

पिछले महीने भी पुलवामा में एक युवक इश्फाक अहमद वानी कथित तौर पर आतंकी संगठन में शामिल हो गया था. इश्फाक MBA का छात्र रह चुका है. पिछले महीने ही घाटी के रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी का भाई कथित तौर पर आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन में शामिल हो गया था. हिज्बुल ने अपने कमांडर बुरहान वानी की मौत की दूसरी बरसी पर फोटो जारी कर दावा किया था कि आईपीएस अधिकारी के भाई शमसुल हक मेंगनू उसके साथ लड़ाई लड़ रहा है. फोटो में हक के हाथों में एके-47 राइफल है.

NRC: परेश रावल का तंज, कहा- 2019 का पहला रुझान आया, विपक्ष '40 लाख' वोटों से पीछे

इसी साल जनवरी में 26 वर्षीय मनन बशीर वानी कथित तौर पर हिज्बुल मुजाहिद्दीन में शामिल हो गया था. वानी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget