एक्सप्लोरर

Satyendra Das Death: सत्येंद्र दास के बाद कौन हो सकता है राम मंदिर का मुख्य पुजारी?

Satyendra Das Death: अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का आज (12 फरवरी) सुबह निधन हो गया. वह पिछले तीन दशकों से रामलला की सेवा कर रहे थे.

Satyendra Das Death: अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का लखनऊ में निधन हो गया. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद 3 फरवरी को अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था. लखनऊ के SGPGI के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में उनका इलाज चल रहा था. यहीं पर बुधवार (12 फरवरी) सुबह सात बजे उन्होंने आखिरी सांस ली.

सत्येंद्र दास पिछले तीन दशकों से अयोध्या के रामलाल मंदिर के मुख्य पुजारी के तौर पर सेवा दे रहे थे. रामलला जब अस्थायी टेंट में थे तब से लेकर भव्य मंदिर में विराजमान होने तक वह रामलला के सेवक के तौर पर कार्य करते रहे.

1 मार्च 1992 को सत्येंद्र दास की रामलला के मुख्य पुजारी के तौर पर नियुक्ति हुई थी. उनके पुजारी बनने के 9 महीने बाद ही बाबरी विध्वंस की घटना हुई थी. बताते हैं कि उस दौरान सत्येंद्र दास ही रामलला को गोद में लेकर वहां से भागे थे.

अब कौन बनेगा राम मंदिर का मुख्य पुजारी?
सत्येंद्र दास के गुजर जाने के बाद यह एक बड़ा सवाल है. इस मामले में फैसला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य ही करेंगे. 15 सदस्यीय इस ट्रस्ट में महंत नृत्यगोपाल दास महाराज समेत छह संत हैं. इस ट्रस्ट में कलेक्टर और सुप्रीम कोर्ट के वकील भी हैं. यही सभी मिलकर अगला मुख्य पुजारी तय करेंगे.

वर्तमान में कौन कर रहा है पूजा?
राम मंदिर में एक दो नहीं बल्कि दो दर्जन से ज्यादा पुजारी हैं. पिछले साल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के वक्त रामलला की पूजा अर्चना के लिए 24 पुजारियों का चयन किया गया था. इसके बाद भी मंदिर में पुजारियों की संख्या और बढ़ाया गया. मंदिर प्रांगण में मुख्य मंदिर के अलावा भी अन्य मंदिर होने के चलत यहां पुजारियों की संख्या इतनी ज्यादा है. सभी पुजारियों को प्रशिक्षण के बाद राम मंदिर में सेवा का मौका दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

Acharya Satyendra Das Death: राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget