एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

सात साल से लंबित अयोध्या मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

30 सितंबर 2010 को इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला आया था. हाई कोर्ट ने विवादित जगह पर मस्ज़िद से पहले हिन्दू मंदिर होने की बात मानी थी. लेकिन ज़मीन को रामलला विराजमान, निर्मोही अखाड़ा और सुन्नी वक्फ बोर्ड के बीच बांटने का आदेश दे दिया था. इसके खिलाफ सभी पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. तब से ये मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है.

नई दिल्ली: राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा. कोर्ट ने कहा है कि सात साल से लंबित इस मामले को अब और नहीं टाला जाएगा. सुनवाई दोपहर 2 बजे होगी. कोर्ट ने कहा है कि सात साल से लंबित इस मामले को अब और नहीं टाला जाएगा. 5 दिसंबर को कोर्ट ने आदेश दिया था कि अगली सुनवाई से पहले सभी पक्ष दस्तावेजों के अनुवाद, आपस में उनके लेन-देन जैसी प्रक्रिया पूरी कर लें. मामले से जुड़े वकीलों के मुताबिक, ये सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. ऐसे में सुनवाई टालने की कोई तकनीकी वजह नहीं है.

कोर्ट का गर्म माहौल

5 दिसंबर को हुई पिछली सुनवाई में मुस्लिम पक्ष के वकीलों ने बार-बार सुनवाई टालने की मांग की. पहले कहा गया कि मामले से जुड़े 19950 पन्नों को अब तक रिकॉर्ड पर नहीं लिया गया है. इस पर कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई से पहले सभी पक्ष दस्तावेज जमा करा दें. इसके बाद मुस्लिम पक्ष के वकील कपिल सिब्बल ने जुलाई 2019 के बाद सुनवाई की मांग रख दी.

सिब्बल ने कहा कि राम मंदिर निर्माण मौजूदा सरकार के चुनावी घोषणापत्र का हिस्सा है. कोर्ट अगर मन्दिर के पक्ष में आदेश देगा तो इससे सत्ताधारी पार्टी को फायदा होगा. इसलिए सुनवाई लोकसभा चुनाव के बाद की जाए. तीन जजों की बेंच ने इस दलील को अनसुना कर दिया.

मुस्लिम पक्ष के एक और वकील राजीव धवन ने कहा कि मामले की सुनवाई 3 जजों की बजाय 7 जजों की बेंच को करनी चाहिए. उन्होंने बेंच के अध्यक्ष चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के अक्टूबर में रिटायर होने की भी दलील रखी. कहा- मामला किसी और बेंच को भेजना चाहिए. हालांकि, बेंच ने इसे सुनवाई टालने का आधार नहीं माना.

इसके बाद कपिल सिब्बल, राजीव धवन और दुष्यंत दवे सुनवाई छोड़ कर जाने लगे. दूसरे पक्ष के वकीलों ने इस बर्ताव पर कड़ा एतराज जताया. बाद में तीनों वकील कोर्ट में रुक गए.

कोर्ट ने सुनवाई टालने से मना किया

जजों ने भी वकीलों के इस बर्ताव पर हैरानी जताई. कोर्ट ने कहा कि इस तरह टालने से मामला कभी खत्म नहीं होगा. सभी पक्ष सुनवाई से पहले की औपचारिकताएं पूरी करें. इसके बाद लगातार सुनवाई होगी. वैसे, चीफ जस्टिस खुद इस समय आधार मामले की नियमित सुनवाई कर रहे हैं. उन्हें ही अयोध्या मामले पर बेंच की अध्यक्षता करनी है. इसलिए सुनवाई कुछ दिनों के लिए टल सकती है.

सात साल से लंबित है मामला

30 सितंबर 2010 को इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला आया था. हाई कोर्ट ने विवादित जगह पर मस्ज़िद से पहले हिन्दू मंदिर होने की बात मानी थी. लेकिन ज़मीन को रामलला विराजमान, निर्मोही अखाड़ा और सुन्नी वक्फ बोर्ड के बीच बांटने का आदेश दे दिया था. इसके खिलाफ सभी पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. तब से ये मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bengal Major Issues: ममता राज के 5 बड़े मुद्दे बीजेपी की बड़ी चुनौतियां! डबल इंजन सरकार ने सुलझा लिए तो यूपी जैसा बनेगा बंगाल
ममता राज के 5 बड़े मुद्दे बीजेपी की चुनौतियां! डबल इंजन सरकार ने सुलझा लिए तो यूपी बनेगा बंगाल
महिला होने के बावजूद धक्का मारकर निकाला, मेरे पीठ और पेट पर मारी लात, ममता के 5 बड़े आरोप
महिला होने के बावजूद धक्का मारकर निकाला, मेरे पीठ और पेट पर मारी लात, ममता के 5 बड़े आरोप
Bengal Hindutva Politics: RSS की 2 लाख बैठकें, अमित शाह ने बनाया ठिकाना... कैसे 83 साल बाद बंगाल में लौटी हिंदुत्व की राजनीति?
RSS की 2 लाख बैठकें, अमित शाह ने बनाया ठिकाना... कैसे 83 साल बाद बंगाल में लौटी हिंदुत्व पॉलिटिक्स?
‘जनता ने दोनों हाथ उठाकर हमें आशीर्वाद दिया’, बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत के बाद बोले केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार
‘जनता ने दोनों हाथ उठाकर हमें आशीर्वाद दिया’, बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत के बाद बोले केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार

वीडियोज

Pitt Siyapa Review: सोनम बाजवा और परमवीर चीमा की अनोखा कॉन्सेप्ट और शानदार कॉमेडी फिल्म
West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’?
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’? | UP Election 2027
West Bengal Election Results: BJP का 'नया बंगाल'ऐसा होगा? | TMC VS BJP | Mamata Banerjee

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला होने के बावजूद धक्का मारकर निकाला, मेरे पीठ और पेट पर मारी लात, ममता के 5 बड़े आरोप
महिला होने के बावजूद धक्का मारकर निकाला, मेरे पीठ और पेट पर मारी लात, ममता के 5 बड़े आरोप
भारतीयों पर हमले के बाद गुस्से में पीएम मोदी, होर्मुज पर दे डाला अल्टीमेटम, कहा- 'अटैक मंजूर नहीं...'
भारतीयों पर हमले के बाद गुस्से में पीएम मोदी, होर्मुज पर दे डाला अल्टीमेटम, कहा- 'अटैक मंजूर नहीं...'
प्रीपेड मीटर पर योगी सरकार का यूटर्न, अखिलेश बोले- 'हम सबका विरोध झुका गया...'
प्रीपेड मीटर पर योगी सरकार का यूटर्न, अखिलेश बोले- 'हम सबका विरोध झुका गया...'
जिम, पूल और गार्डन... अंदर से ऐसा दिखता है थलपति विजय का 80 करोड़ रुपये का आलीशान घर, देखें Inside फोटोज
जिम, पूल और गार्डन... अंदर से ऐसा दिखता है थलपति विजय का 80 करोड़ रुपये का आलीशान घर, देखें Inside फोटोज
IPL 2026 फाइनल के वेन्यू पर बवाल, 'टिकट विवाद' से बढ़ी BCCI की टेंशन, जानें पूरा मामला
IPL 2026 फाइनल के वेन्यू पर बवाल, 'टिकट विवाद' से बढ़ी BCCI की टेंशन, जानें पूरा मामला
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
Property Tax News: व्यापारियों की बल्ले-बल्ले, अब प्रॉपर्टी टैक्स के साथ ही मिलेगा ट्रेड लाइसेंस, पेचीदा प्रक्रिया खत्म
व्यापारियों की बल्ले-बल्ले, अब प्रॉपर्टी टैक्स के साथ ही मिलेगा ट्रेड लाइसेंस, पेचीदा प्रक्रिया खत्म
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, 5 हफ्ते में ही इतना बदल गया चेहरा
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, 5 हफ्ते में ही इतना बदल गया चेहरा
Embed widget