एक्सप्लोरर

अयोध्या पर फैसले से पहले RSS की मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ बैठक, शांति में सहयोग की अपील

अयोध्या भूमि विवाद पर 17 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की संभावना है. इसी बीच शुक्रवार को RSS ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की और शांति में सहयोग की अपील की.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेताओं ने अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के संभावित निर्णय से कुछ दिन पहले शुक्रवार को बीजेपी के कुछ वरिष्ठ मुस्लिम नेताओं और मुसलमान समाज के कई बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की. इस बैठक में RSS ने उन्हें निकट भविष्य में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की.

सूत्रों के मुताबिक यहां करीब साढ़े चार घण्टे चली बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि ऐसा माहौल सुनिश्चित करना है कि अयोध्या पर आने वाले फैसले को सभी स्वीकार करें और देश के किसी भी हिस्से में किसी तरह से शांति भंग नहीं हो. बैठक में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण गोपाल और इंद्रेश कुमार, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, जफर इस्लाम तथा शाजिया इल्मी शामिल थीं. मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति फिरोज बख्त अहमद और कुछ अन्य मुस्लिम बुद्धिजीवी भी मौजूद थे.

बैठक के बाद फिरोज बख्त अहमद ने कहा, 'मुस्लिम समुदाय की तरफ से कई बार यह कहा गया है कि जो भी फैसला आएगा उसे माना जाए. फिर भी कहीं कुछ गलत नहीं हो, इसका प्रयास किया जा रहा है.' उन्होंने कहा, '' मुस्लिम समुदाय के बुद्धिजीवियों से अपील की गई है कि वह ऐसा माहौल बनाने में मदद करें जिसमें सभी लोग अदालत के फैसले को मानें.'' दअरसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पिछले दिनों कहा था कि अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले को खुले मन से स्वीकार करना चाहिए.

संगठन ने ट्वीट कर कहा था, ‘'आगामी दिनों में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के वाद पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने की संभावना है. निर्णय जो भी आए उसे सभी को खुले मन से स्वीकार करना चाहिए. निर्णय के पश्चात देश भर में वातावरण सौहार्दपूर्ण रहे.'' सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले पर प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पांच न्यायधीशों की पीठ ने 40 दिन तक लगातार सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया. यह फैसला अगले कुछ दिनों के भीतर सुनाए जाने की संभावना है. इस पीठ में न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर भी शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget